अर्जेंटीना से भिड़ेगा भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बचाने को जीत जरूरी

Date:

 एम्सटेलवीन
नीदरलैंड्स से पिछले मैच में हारने के बाद भारतीय टीम विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर होने की कगार पर है। हालांकि शनिवार को आखिरी पूल मैच में इंग्लैंड की अर्जेंटीना के हाथों हार ने तकनीकी तौर पर रास्ते बंद नहीं किए हैं लेकिन हरमनप्रीत सिंह की टीम को इसके लिए बड़ी जीत के साथ दूसरे मैच का परिणाम भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी।

विश्व कप के नए प्रारूप के तहत पूल ई और एफ में दूसरे दौर में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। इंग्लैंड को रियो ओलंपिक 2016 चैंपियन अर्जेंटीना ने 3-1 से हराया, लेकिन पहले दौर में भारत पर मिली जीत के कारण इंग्लैंड के पास तीन अंक हैं।

भारत के पास अब तक कोई अंक नहीं
नीदरलैंड्स छह अंक के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है। अर्जेंटीना के भी कल मिली जीत के बाद तीन अंक हो गए हैं जबकि भारत के पास कोई अंक नहीं है। अब भारत को ना सिर्फ अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना होगा बल्कि इंग्लैंड के भी बड़े अंतर से हारने की दुआ करनी होगी।

अर्जेंटीना को हराना आसान नहीं होगा जिसने उसे इस साल एफआईएच प्रो लीग में राउरकेला में 8-0 और 4-2 से हराया है। इसके अलावा इंग्लैंड के विरुद्ध भी पिछले मैच में उसने जबर्दस्त प्रदर्शन करके भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। उसके पास रियो ओलंपिक विजेता मटियास रे के रूप में अनुभवी कप्तान है जो 329 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और यह उनका छठा विश्व कप है।

भारत अगर दो गोल से अधिक के अंतर से जीत दर्ज करता है तो ही अर्जेंटीना बाहर हो सकता है क्योंकि ऐसे में उसके गोल अधिक हो जाएंगे। अर्जेंटीना ने अभी तक चार गोल स्कोर किये हैं जबकि भारत के तीन गोल हैं। इसके अलावा भारतीय टीम को नीदरलैंड्स की इंग्लैंड पर बड़ी जीत का भी इंतजार करना होगा। इंग्लैंड के खाते में पांच गोल है लिहाजा भारत को इंग्लैंड से कम से कम चार गोल के अंतर की जरूरत होगी।

अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना होगा
अगर भारत अर्जेंटीना को 3-1 से हराता है तो उसके नाम छह गोल स्कोर और आठ गोल गंवाने का आंकड़ा होगा। ऐसे में इंग्लैंड अगर 2-0 से हारता है तो उसके पांच गोल होंगे जबकि सात गंवाए हैं। ऐसे में भारत गोल स्कोर की गिनती के आधार पर सेमीफाइनल में चला जाएगा। लेकिन भारत 3-1 से जीतता है और इंग्लैंड 1 -3 से हारता है तो इंग्लैंड के गोल स्कोर छह और गंवाए गोल आठ हो जाएंगे और फिर फील्ड गोलों की गिनती के आधार पर तय किया जाएगा।

भारत ने पिछले मैच में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया था और इंग्लैंड के विरुद्ध एक फील्ड गोल पहले चरण में दागा था। इंग्लैंड ने भारत के विरुद्ध तीनों फील्ड गोल किए थे तो इंग्लैंड आगे निकल जाएगा। भारत के लिए सबसे आसान यही है कि अर्जेंटीना को दो गोल से अधिक के अंतर से हराये और इंग्लैंड कम से कम तीन गोल से हारे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शेफ संजीव कपूर की भिंडी कढ़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे

कढ़ी का नाम सुनते ही अक्सर बेसन और दही...

मुंबई से हरियाणा का ग्लोबल कैपिटल कैंपेन शुरू, 66 हजार करोड़ के निवेश पर नजर

 चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से...

पंत ने गिल को पछाड़ा, WTC में भारत के नंबर-1 रन स्कोरर बने

कोलंबो श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत...

‘द ट्रेटर्स 2’ में मचा बवाल, शुभमन गिल की बहन ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 2 में बड़ा बवाल मचा...