लॉन बॉल्स में भारत की जीत की लय टूटी, सेमीफाइनल पर नजर

Date:

ग्लास्गो
 भारत की रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह को रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लॉन बॉल्स महिला पेयर्स सेक्शनल इवेंट में नामीबिया की जोड़ी के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत की यह जोड़ी लगातार तीन जीत हासिल कर चुकी थीं

वहीं पुरुष सिंगल्स वर्ग में भारत के पुतुल सोनोवाल की ग्रुप डी के दूसरे मैच में माल्टा के शान जेम्स पारनिस से 0.5-1.5 से हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं।

टाईब्रेक में मिली हार
रूपा और पिंकी नामीबिया की अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोएन की जोड़ी के विरुद्ध दवाब वाले टाई-ब्रेक में 0-3 से हार गईं। इन दोनों टीमों ने सेक्शन बी मैच में एक-एक सेट जीता था। भारतीय टीम पहला सेट 5-7 से हार गई, लेकिन वापसी करते हुए दूसरा सेट 10-1 से जीत लिया। अब भारतीय टीम इंग्लैंड से खेलेगी, ताकि यह तय हो सके कि सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा।

अंत में पुतुल ने गंवाया मौका
वहीं पुतुल ने दो-सेट प्रारूप में खेले गए मैच में पारनिस के शुरुआती सेट में दबदबा बनाने के बाद दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में हार को टाल नहीं सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

51 साल बाद विश्व कप पदक का सूखा खत्म करना चाहता है भारत

नई दिल्ली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग...

कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में भारत-ब्राजील मैत्री मैच की तैयारियां तेज

 कोलकाता  ब्राजील की फुटबॉल टीम आगामी अक्टूबर में भारत दौरे...

बाथरूम में नमक रखने से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु उपाय

 घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए वास्तु शास्त्र...