बिहार में औद्योगिक विकास को रफ्तार, 24 जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Date:

पटना
बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने 24 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण का निर्णय लिया है। इसमें से 10 जिले में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। गयाजी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, भागलपुर सहित दस जिले में 42 सौ एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सात निश्चय के तहत उद्योगों के लिए जमीन का अधिग्रहण होना है। विभाग ने 10 जिलों में जमीन अधिग्रहण का रकबा तय करने के साथ ही अधियाचना भी भेज दी है।

साथ ही सामाजिक प्रभाव का अध्ययन का काम भी पूरा कर लिया गया है। यही नहीं जमीन अधिग्रहण से संबंधित अधिसूचना भी जारी हो गई है। भागलपुर और दरभंगा में अधिसूचना जारी होने के 60 दिनों के बाद उसकी अधिघोषणा (दावा-आपत्ति के बाद कन्फर्म) भी पूरी की जा चुकी है। अधिघोषणा के बाद पंचाट यानी लोगों को यह बताया जाएगा कि अधिग्रहित होने वाली जमीन किन-किन रैयतों का है। इसके बाद लोगों के पैसे भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी और फिर जमीन का दखल-कब्जा शुरू हो जाएगा।

राज्य के अन्य 14 जिलों में भी प्रक्रिया तेज
राज्य के 14 और जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जोरों पर है। इसके तहत सीतामढ़ी में 504.52 एकड़, सुपौल में 498 एकड़, शिवहर में 253.78 एकड़, कटिहार में 252.30 एकड़, भोजपुर में 249.48 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा। इसी तरह बेगूसराय में 991 एकड़, सीवान में 167.34 एकड़, मुंगेर में 466.49 एकड़, पटना में 742 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा। जबकि पूर्णिया में 279.65 एकड़, सहरसा में 420.62 एकड़, शेखपुरा में 250 एकड़, मधेपुरा में 548.87 एकड़ तो नालंदा में 524.95 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन जिलों में अधिसूचना जारी होने के बाद तय समय सीमा के तहत अधिघोषणा और फिर रैयतों को पैसा भुगतान और दखल-कब्जा की प्रक्रिया शुरू होगी।

वैशाली में 1234 एकड़ होगा अधिग्रहण
उद्योग के लिए भागलपुर में 13.45 एकड़ का जमीन अधिग्रहण होना है। इसी तरह दरभंगा में 385.45 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा। वहीं वैशाली में 1234.45 एकड़, मधुबनी में 712.94 एकड़, नवादा में 139.48 एकड़, मुजफ्फरपुर में 700 एकड़ का जमीन अधिग्रहण होगा। वहीं अरवल में 61.24 एकड़, रोहतास में 510. ṇ 61 एकड़, गयाजी में 49 एकड़ तो औरंगाबाद में 441.79 एकड़ जमीन अधिग्रहण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CSR फंड में बिहार की हिस्सेदारी बढ़ी, 10 साल में 39.69 करोड़ से पहुंची 456 करोड़

 पटना कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कोष (सीएसआर फंड) में बिहार को...

गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, VB-GRAMJI योजना पर पंचायत प्रतिनिधियों को दी जाएगी जानकारी

पटना  सरकार ने गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की...

बस्तर के खेतों में बही समृद्धि की बयार

बस्तर के खेतों में बही समृद्धि की बयार  महिला किसान...

जनसुनवाई में कागजी निस्तारण नहीं, धरातल पर हो समस्या का समाधान: मदन दिलावर

जयपुर  पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में सोमवार...