Jind Bus Route: अमृतसर-लुधियाना जाने वाली बसें अब कैथल फ्लाईओवर के नीचे से चलेंगी

Date:

जींद.

पटियाला चौक के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज जींद डिपो प्रबंधन ने अमृतसर और लुधियाना रूट पर चलने वाली बसों के लिए नया संचालन निर्देश जारी किया है। इन रूटों की बसों को निर्धारित मार्ग के अनुसार कैथल फ्लाईओवर के नीचे से संचालित किया जाएगा।

बसों को शहर के अंदर अनावश्यक रूप से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। डिपो प्रबंधन की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित रूट के बजाय बसों का संचालन शहर के अंदर करने पर संबंधित चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन ने चालक व परिचालकों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
अमृतसर और लुधियाना रूट की बसें कैथल फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने के कारण इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए मुख्य बस स्टैंड तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रियों के समय और अतिरिक्त आवागमन दोनों की बचत होगी। महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि बसों के संचालन को लेकर चालक व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मार्ग और स्टापेज का ही इस्तेमाल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UP Defence Corridor में भारत की बड़ी कामयाबी, Kawa UAV के Divyastra MK3 ने भरी पहली उड़ान; जेट इंजन भी स्वदेशी

 नई दिल्ली उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में स्थित कावा...

राहुल गांधी के हेमंत सोरेन को पत्र पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने मांगा जवाब

रांची  झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के...

JPSC विवाद का असर भर्ती प्रक्रिया पर, 1,645 पदों पर नियुक्ति अटकी

रांची  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित...