नौकरी का मौका! AIIMS देवघर में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी भर्ती, ऑफलाइन करना होगा आवेदन

Date:

देवीपुर/देवघर.

एम्स देवघर ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। संस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 11 माह के लिए की जाएगी, जिसे आवश्यकता एवं संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, सीनियर प्रोग्रामर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, असिस्टेंट ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सैनिटेशन ऑफिसर तथा बायोमेडिकल इंजीनियर समेत कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। एम्स देवघर प्रशासन के अनुसार आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ संस्थान को निर्धारित अवधि के भीतर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है।

एम्स देवघर की वेबसाइट पर सब उपलब्ध
संस्थान ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन करने की सलाह दी है, ताकि पदवार योग्यता, अनुभव, वेतनमान एवं चयन प्रक्रिया संबंधी सभी जानकारियों की सही जानकारी प्राप्त हो सके। एम्स प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि यह भर्ती संस्थान की विभिन्न सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र के लिए एम्स देवघर की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पार्वती बघेल घर बैठे कर रहीं अतिरिक्त आमदनी, छोटी बचत से संवार रहीं बेटी का भविष्य

रायपुर महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के...

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार

अम्बिकापुर रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना...

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा

भोपाल T मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन...