ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Date:

ग्राम जरही में कजलिया विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

छबिलाल/राजेंद्रग्राम
ग्राम पंचायत जरही में शिव मंदिर तालाब के पास आज कजलिया (भुजरिया / जवारा) पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सावन माह में बोए गए जवारे जब अंकुरित हो गए, तो आज सुबह से ही गांव की महिलाओं, बहनों और बच्चों में उत्साह देखा गया। सभी अपने-अपने घरों से कजलिया की टोकरियां सिर पर रखकर पारंपरिक गीत गाते हुए गांव के मंदिर और तालाब किनारे पहुंचे।

वहाँ सभी ने विधि-विधान से कजलिया का विसर्जन किया और एक-दूसरे को कजलिया देकर "फूलो-फलो, बढ़ो" का आशीर्वाद दिया। भाइयों ने अपने कानों में कजलिया लगाए और बहनों को शगुन भेंट किया।

इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों ने बताया कि कजलिया अच्छी फसल और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। पूरे गांव में मेले जैसा माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फीस बढ़ोतरी पर नहीं माने छात्र, पंजाबी यूनिवर्सिटी में धरना जारी

पटियाला. पंजाबी यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से फीस बढ़ोतरी का...

ग्लेशियर ढहा, मची भारी तबाही; चीन पर बाढ़ के वीडियो सेंसर करने का दावा

नई दिल्ली  द टाइम्स आफ इजरायल की रिपोर्ट में कहा...

लखनऊ के चौक में फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- विकास लोगों के जीवन में महसूस होना चाहिए

लखनऊ  राजधानी के चौक क्षेत्र में नवनिर्मित फ्रेगरेंस पार्क का...

फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट, अस्पतालों में दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक

लखनऊ प्रदेश में मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच...