ग्राम निगहरी से निकली कांवड़ यात्रा, नर्मदा तट मालपुर से जल लेकर कासिया धाम में करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

Date:

ग्राम निगहरी से निकली कांवड़ यात्रा, नर्मदा तट मालपुर से जल लेकर कासिया धाम में करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

उमरिया
जिले के ग्राम निगहरी से कांवड़ यात्रियों एवं ग्रामीण श्रद्धालुओं का जत्था भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए नर्मदा तट मालपुर घाट, जिला डिंडोरी के लिए रवाना हुआ। कांवड़िया मालपुर घाट से पवित्र नर्मदा जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सोमवार को ग्राम निगहरी स्थित कासिया धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ को नर्मदा जल अर्पित कर जलाभिषेक किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, स्वल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।

श्रावण मास में आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर ग्राम निगहरी सहित आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। सोमवार को कासिया धाम में कांवड़ियों द्वारा नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नांगल चौधरी में पेयजल परियोजना तेज, तीन जलाशयों से हजारों लोगों को मिलेगा पानी

 नारनौल जिले के टेल पर स्थित नांगल चौधरी एरिया में...

अश्मिता चालिहा का शानदार प्रदर्शन जारी, कोरिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं

 नई दिल्ली भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा का कोरिया मास्टर्स 2026...

निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, महिलाओं के आरक्षण पर बड़ा फैसला

जयपुर राजस्थान में आगामी शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं...