हरियाणा के करनाल को मिलेगी बेहतर बिजली सप्लाई, नए सब स्टेशन से कम होंगे फॉल्ट और वोल्टेज की समस्या

Date:

 करनाल
 जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिजली निगम 15 नए सब स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इस परियोजना पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत सब स्टेशन की बिल्डिंग बनाने से लेकर बिजली से संबंधित तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक साल की समय सीमा निर्धारित की गई है।

नए सब स्टेशन स्थापित होने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में बिजली की बढ़ती मांग और लोड के कारण कई क्षेत्रों में फाल्ट की समस्या सामने आती है।

गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ने से यह चुनौती और बढ़ जाती है। ऐसे में नए सब स्टेशन बनने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली वितरण नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

वोल्टेज नियंत्रण और फाल्ट कम करने पर रहेगा जोर
सब स्टेशन बिजली वितरण व्यवस्था की महत्वपूर्ण तकनीकी इकाई होते हैं। यहां ट्रांसफार्मर, सर्किट ब्रेकर और अन्य उपकरणों के माध्यम से बिजली आपूर्ति नियंत्रित की जाती है।

यहां से अलग-अलग फीडरों के जरिये बिजली गांवों और शहरी क्षेत्रों तक पहुंचती है। नए सब स्टेशन स्थापित होने से बिजली के लोड को बेहतर तरीके से बांटने और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।

तकनीकी कार्य निर्धारित समय से पहले करने का लक्ष्य
परियोजना के तहत निर्माण और तकनीकी कार्य निर्धारित समय में पूरे करने का लक्ष्य है। इससे बिजली निगम को भविष्य में बढ़ती मांग के अनुसार वितरण व्यवस्था विकसित करने में भी सुविधा मिलेगी। गर्मियों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

यहां बनेंगे सब स्टेशन
बिजली निगम की ओर से इंद्री में 12.5 एमवीए का एक, चुरनी में 12.5 एमवीए के दो, बिलोना गांव में 12.5 एमवीए के दो, कुर्लन में 12.5 एमवीए के दो, दनौली में 10 एमवीए के दो, हैबतपुर में 12.5 एमवीए के दो सब स्टेशन बनेंगे।

टैंडर पाने वाली कंपनी हो होगा फायदा
बिजली निगम जिस कंपनी को टैंडर देगी। उसे सब स्टेशन स्थापित करने के नुकसान व फायदें होंगे। कंपनी की ओर से निर्धारित समय सीमा पर काम पूरा न करने पर प्रति सप्ताह 0.25 की दर से जुर्माना अधिकतम पांच प्रतिशत लगेगा।

वहीं, कंपनी प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से पहले पूरा करती है तो उसे 0.5 प्रति पखवाड़ा की दर से बोनस यानि अधिकतम 2.5 प्रतिशत मिलेगा।

जल्द शुरू होगा काम
बिजली निगम के एसई नसीब सिंह ने बताया कि जल्द ही नए सब स्टेशन बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। जिससे गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। लोड की वजह से फाल्ट की समस्या नहीं होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कूनो में चीते पर फायरिंग से हड़कंप, शरीर से निकले पांच छर्रे; अब केंद्रीय टीम करेगी जांच

 श्योपुर  कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले मादा चीता निर्वा...

कैप्टन स्मित की जान पर दो बार आया खतरा, सिर में फ्रैक्चर के बाद डॉक्टर ने बताई चोट की गंभीरता

 नई दिल्ली भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने विमान के...