BookMyShow में बड़ा निवेश करेगा KKR, कंपनी के लाइव एंटरटेनमेंट बिजनेस को मिलेगा बूस्ट

Date:

नई दिल्ली
अमेरिका की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR घरेलू एंटरटेनमेंट और टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow में माइनॉरिटी स्टेक खरीदने के लिए सहमत हो गई है। Bigtree Entertainment द्वारा चलाए जा रहे BookMyShow में रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट Network18 की 39% हिस्सेदारी है। अन्य मौजूदा इन्वेस्टर्स में Accel, Elevation Capital, Stripes Group और TPG Growth शामिल हैं।

KKR ने कहा कि यह इन्वेस्टमेंट BookMyShow की ग्रोथ के अगले चरण में मदद करेगा। इसमें कंपनी के लाइव एंटरटेनमेंट बिजनेस का विस्तार और पूरे भारत में इसके फुल-स्टैक एंटरटेनमेंट ऑफरिंग का विकास शामिल है। हालांकि इस डील की फाइनेंशियल डिटेल नहीं दी गई है।

कई साल से अटकी थी बातचीत?
ईटी ने सबसे पहले जनवरी 2024 में रिपोर्ट दी थी कि KKR ने BookMyShow में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए लगभग $250-300 मिलियन इन्वेस्ट करने की योजना बनाई है। हालांकि, बाद में बातचीत रुक गई और पिछले कुछ सालों से अटकी रही। 2007 में शुरू हुई BookMyShow एक टिकटिंग प्लेटफॉर्म से एक फुल-स्टैक एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई है।

इस निवेश के साथ BookMyShow, KKR के ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो में शामिल होगी। इसमें पहले से ही Internet Brands, ByteDance, Chord Music Partners, Epic Games, PlayOnSports, OverDrive, Superstruct और Simon & Schuster जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कहां-कहां है निवेश?
KKR ने भारत में भी कई सेक्टरों में निवेश किया है। उसके पोर्टफोलियो में Medicover India, Lighthouse Learning, Vini Cosmetics, Healthcare Global Enterprises, Darwinbox और Rebel Foods जैसी कंपनियां शामिल हैं। KKR ने कहा कि उसका इन्वेस्टमेंट भारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर और BookMyShow की ग्रोथ की संभावनाओं में उसके भरोसे को दिखाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत, RGHS में अब मिलेगा CAR-T Cell Therapy का लाभ

जयपुर राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके आश्रित...

विरोध के बाद झुकी विजय सरकार? छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शन पर जारी आदेश लिया वापस

चेन्नई  तमिलनाडु में छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने...