महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक

Date:

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि टीकमगढ़ जिले में महाकाल की तर्ज पर कुंडेश्वर लोक बनाया जाएगा। धार्मिक पर्यटन को क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले में कुंडेश्वर धाम के विकास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा समुचित योजना तैयार कर इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ के पीतल कारीगरों की कला एवं शिल्प को बढ़ावा देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनविश्वास अभियान अन्तर्गत जिला विकास समिति की बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को जिले के विकास एवं शासन की प्राथमिकताओं के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले के विकास के लिए प्रभावशाली नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। इसके आधार पर जिले की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्य योजना तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में पहले उद्योग निवेश वर्ष मनाया गया। वर्तमान में किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद कई उद्योगपतियों ने निवेश कर उद्योग स्थापित किए हैं और उत्पादन भी प्रारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि निवाड़ी-टीकमगढ़ के बीच 3 हजार करोड़ रुपये की इस्पात उद्योग इकाई भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके लिए आईटीआई एवं कौशल विकास के माध्यम से उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल श्रमिक तैयार किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। निराश्रित बच्चों को 4,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। योजनाओं का सर्वे कराकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारी प्राथमिकता है। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। नल-जल योजना एवं राशन वितरण सहित सभी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया ब्रीफिंग में जिले की प्रभारी मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मती कृष्णा गौर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति का बड़ा अवसर

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नति का रास्ता...

भिंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अदम्य साहस से टला हादसा

भोपाल  मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस की सजगता, तकनीकी...

उद्यमियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है सरकार औद्योगिक...