मनरेगा साइट पर गिरी बिजली, कांकेर में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत बिगड़ी

Date:

भानुप्रतापपुर/कांकेर.

कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से मनरेगा में काम कर रहे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 5 मजदूर घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा योजना के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य में लगभग 50 मजदूर लगे हुए थे. इस दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश होने लगी. मजूदरों ने पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े उपसरपंच धनराज पटेल के साथ एक अन्य मजदूर की मौके पर मौत हो गई. वहीं हादसे में पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं.

घायल मजदूरों को उपचार के लिए अंतागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सुबह-सुबह हुई इस घटना ने पूरे जिले के झकझोर दिया है. घटना के संबंध में कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने बताया कि मौके पर भेजे गए अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं. घायल के उचित इलाज की व्यवस्था की है. हमने एंबुलेंस को रवाना कर दिया है. इसके साथ डॉक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि घायलों का बेहतर उपचार किया जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरकारी नौकरी का सपना होगा आसान, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना में 12 अगस्त तक आवेदन

रांची झारखंड में प्रशासनिक सेवा का सपना देख रहे अल्पसंख्यक...

युवाओं के लिए बड़ा फैसला: दो साल में नौकरी नहीं मिली तो मिलेगा मानदेय, हरियाणा सरकार की नई पहल

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के...

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरा टिप्पर, यातायात घंटों प्रभावित

जालंधर. पी.ए.पी. से अमृतसर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसी...