महंगे ठेकों की भरपाई के लिए गुजरात पहुंच रही करोड़ों की शराब, रोजाना 10 ट्रकों की आवाजाही

Date:

 इंदौर 
 शराब के ठेकों की महंगी बोली और ड्यूटी बचाने के लिए ठेकेदार शराब तस्करी कर रहे है। इंदौर हाईवे से रोजाना दस से ज्यादा ट्रक गुजरते हैं। शराब की बड़ी खेप आलीराजपुर और झाबुआ के रास्ते गुजरात तक पहुंचाई जाती है। तस्करी में ठेकेदारों के साथ नेताओं का गठजोड़ भी है, जो सीमा पार का काम ठेका लेता है।

शराब तस्करी के इस नेटवर्क का तरीका भी चौंकाने वाला है। कई बार ट्रकों के साथ फर्जी बिल्टी भेजी जाती है और कईं बार कभी परचून या दूसरे सामान की आड़ में शराब की खेप रवाना की जाती है। ठेकेदार चालक को फर्जी सिमकार्ड देता और उससे सिर्फ वर्चुअल काल लगाता है।

ठेकेदार के आदमी ट्रक के आगे बाकायदा पेट्रोलिंग करते चलते हैं
चालक निश्चित स्थान पर पहुंच जाता और वहां उससे दूसरा चालक ट्रक लेकर रवाना हो जाता है। दोनों को आपस में बात करने की मनाही होती है और उनके पास एक दूसरे के नंबर तक नहीं होते है। दिलचस्प बात यह ठेकेदार के आदमी ट्रक के आगे बाकायदा पेट्रोलिंग करते चलते है।

ठेके की महंगी बोली, कम बिक्री और तस्करी का गणित
शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच यह चर्चा है कि कई ठेकेदारों ने दुकानें महंगी कीमत पर ली हैं। अपेक्षित बिक्री न होने पर अवैध सप्लाई का रास्ता अपनाते है। आलीराजपुरा के अलपेश,प्रदीप चौहान,चंदर चौहान और बाबू के माध्यम से शराब के ट्रक गुजरात भेजे जाते है। कईं तस्कर पहले ठेकेदारों की नौकरी करते थे। शराब के ट्रक पार करवा कर अब करोड़ों का कारोबार करने लगे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आय से अधिक संपत्ति का मामला, पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर लोकायुक्त का शिकंजा

 भोपाल  नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) भोपाल की पूर्व संयुक्त...

देवा से नौचंदी तक, जानिए यूपी के उन मेलों की कहानी जो जोड़ते हैं सांझी संस्कृति के तार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के पारंपरिक मेले किसी एक कालखंड या...

MP में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, सेंधवा से ग्यासपुरखेड़ी तक बिछेगी नई रेल लाइन

 इंदौर   मनमाड़-इंदौर नई रेल लाइन परियोजना को लेकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र...