BSP में स्क्रैप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, दो डायरेक्टर पुलिस की गिरफ्त में

Date:

दुर्ग.

भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। 26 मई को लोहा स्क्रैप अकलोरडीह खदान पर स्थित ए के ट्रेडर्स से भारी मात्रा में स्क्रैप बरामद हुआ था।

इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की है और आगे विवेचना जारी है। इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग निवासी भाठागांव रायपुर थाना पुरानी बस्ती एवं डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह निवासी जुनवानी रोड स्मृति नगर थाना सुपेला को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में सिलसिलेवार 7 ब्लास्ट से सनसनी, 200 स्थानों पर देसी बमों का खौफ

ढाका  बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक के बाद एक...

पंजाब में AAP का चुनावी अभियान तेज, CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

लुधियाना. पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच...

SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से 5 उड़ानों में देरी, 500 से ज्यादा यात्री परेशान

नई दिल्ली मामला सुबह-सुबह का है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली...

पहली बार Google के AI मॉडल ने किया साइबर अटैक! 3 कंपनियों के सिस्टम तक पहुंचा

नई दिल्ली Google के आर्टिफिशियल मॉडल (AI) ने सभी को...