ED का बड़ा एक्शन, होशियारपुर में कारोबारी के ठिकाने पर छापा, चार महीने पहले ही हुआ था शिफ्ट

Date:

होशियारपुर 

होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद मोहल्ले में आज सुबह से केंद्रीय एजेंसियों की टीम एक घर में छापेमारी कर रही है। टीम की ओर से घर की तलाशी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार गोपाल नामक व्यक्ति, जो पहले लुधियाना में रहता था। पिछले चार महीनों से होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद मोहल्ले में रह रहा है। फिलहाल किसी भी अधिकारी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है।

पंजाब में 96 घंटे में ₹200 करोड़ का खेल

पंजाब में केंद्रीय एजेंसी इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की पठानकोट में रेड के बाद 96 घंटे में 92 एकड़ शामलात (सरकारी) जमीन हड़पने के खेल की पूरी कहानी सामने आई है। चार्ज संभालते ही अफसर ने ये 200 करोड़ की जमीन पंचायत के बजाय 6 महिलाओं के नाम पर करने के आदेश दे दिए। अगले दिन अफसर रिटायर हो गया। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी केस दर्ज किया लेकिन अब ED की एंट्री से न केवल पूरी कहानी सामने आ रही है बल्कि '96 घंटे के खेल की पूरी स्क्रिप्ट', अवैध माइनिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क की परतें भी खुल रही हैं।

सरकारी जमीन के लिए ऐसे तैयार हुई 96 घंटे की 'स्क्रिप्ट'
    28 अक्टूबर 2022:
फाइल जमा, कार्रवाई नहीं: गोल पंचायत ने 92 एकड़ (734 कनाल 1 मरला) शामलात जमीन की निशानदेही के लिए फीस जमा करा दी, लेकिन तत्कालीन BDPO कुलदीप सिंह ने फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं की। कुलदीप सिंह पर कुछ मामले चल रहे थे, जिस वजह से 28 साल से उन्हें प्रमोशन नहीं मिली थी। वह रिटायरमेंट के नजदीक आ चुके थे।

    24 फरवरी 2023: प्रमोशन, अतिरिक्त चार्ज भी: इसी दौरान तत्कालीन एडीसी (रूरल डेवलपमेंट) बलराज सिंह का तबादला हो गया। जिसके बाद अचानक कुलदीप सिंह को बीडीपीओ से प्रमोट कर जिला विकास एवं पंचायत अफसर (DDPO) बना दिया गया। यही नहीं, उसी दिन उन्हें एडीसी (ग्रामीण विकास) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया। ED ने विजिलेंस FIR के हवाले से ये भी दावा किया कि यह नियुक्ति एक मंत्री की सिफारिश पर हुई थी।

    25-26 फरवरी 2023: छुट्टी के दो दिन: शनिवार और रविवार की सरकारी छुट्टी रही। इस वजह से सरकारी दफ्तर में इस जमीन से जुड़ा किसी तरह का कोई कामकाज नहीं हुआ।

    27 फरवरी 2023: तीसरे दिन 92 एकड़ जमीन का आदेश: चार्ज संभालने के तीसरे ही दिन कुलदीप सिंह ने जमीन को लेकर सुनवाई की। गोल पंचायत ने ये शामलात जमीन उन्हें देने की मांग की थी ताकि इससे पंचायती कामकाज में मदद ली जा सके। इसी जमीन को लेकर कुछ महिलाओं ने भी हक जताया था। कुलदीप सिंह ने बिना पंचायत का पक्ष सुने और बिना सभी दस्तावेजों की जांच पूरी किए 92 एकड़ शामलात जमीन 6 महिलाओं के नाम करने का आदेश जारी कर दिया।

    28 फरवरी 2023 : अगले दिन रिटायरमेंट: जमीन को महिलाओं के नाम करने के आदेश जारी करने के अगले ही दिन कुलदीप सिंह सरकारी सेवा से रिटायर हो गए।

पूरे मामले का खुलासा कैसे हुआ…

    2 मार्च 2023: सरपंच ने खोला मोर्चा: इसका पता चलते ही गोल पंचायत ने मामला उठाने का फैसला किया। इसके बाद गोल के तत्कालीन सरपंच सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की।

    10 अगस्त 2023: विजिलेंस की FIR: मुख्य सचिव के निर्देश पर विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर ने रिटायर्ड एडीसी कुलदीप सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ जालसाजी, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया। इनमें वीना परमार, इंदरदीप कौर, भारती बांटा, तरसेम रानी, बलविंदर कौर, मनजीत कौर और परवीन कुमारी शामिल हैं। आरोप है कि इन्हीं के नाम पर जमीन दर्ज करने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि इस दौरान ये पूरी कहानी सामने नहीं आई।

    16-19 जुलाई 2026: ED की एंट्री, मामला फिर खुला: इसके बाद ED ने पठानकोट में 16 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में ₹1.75 करोड़ नकद जब्त किया, ₹91.34 लाख बैंक बैलेंस फ्रीज किया और अब पूरे नेटवर्क की मनी ट्रेल खंगालनी शुरू की। इसके बाद जांच में ये पूरा खेल सामने आया। सूत्रों के अनुसार, ED ने तारागढ़ के पूर्व सरपंच के घर भी छापेमारी की, जिनकी पत्नी और भाभी इस मामले में नामजद हैं। इसी कड़ी में कटारूचक्क गांव में भी जांच की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़: अनियंत्रित कार पेड़ से जा भिड़ी, भीषण हादसे में दो युवकों ने गंवाई जान

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आज भीषण...

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व, अनुराग जैन की CEO पद पर नियुक्ति

भोपाल /नई दिल्ली देश की आर्थिक नीतियों और लंबे समय की...

बैंक धोखाधड़ी की जांच तेज, CBI ने 5 जगह मारे छापे, अहम रिकॉर्ड किए जब्त

चंडीगढ़ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ नगर निगम और...

पुजारी से मारपीट पर गरमाई सियासत, ओपी राजभर ने अखिलेश को घेरा- ’25-30 सीटें भी नहीं बचेंगी’

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के...