Apple का बड़ा झटका: iPad और MacBook हुए 42% तक महंगे, iPhone की कीमत क्यों नहीं बदली?

Date:

अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल ने भारत समेत दुनियाभर में अपने कस्टमर को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की कीमत में 42 परसेंट तक का इजाफा कर दिया है, जिसकी वजह iPad से लेकर मैकबुक आदि खरीदने वालों को ज्यादा रकम खर्च करनी होगी. कंपनी ने iPhone की कीमत में कोई  बदलाव नहीं किया है. आइए जानते हैं क्यों?

Apple ने एक खास रणनीति के तहत अभी आईफोन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. कंपनी अपने सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाने वाले प्रोडक्ट की कीमत में कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहती है. हालांकि आगे कीमत में बदलाव होगा या नहीं, उसके बारे में अभी कहना मुश्किल है.

कीमत बढ़ाने के पीछे मुख्य वजह महंगे होते कंपोनेंट हैं. चिप, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट के दाम में इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से कंपनी ने आईपैड से लेकर मैकबुक तक की कीमत में इजाफा किया है. ऐसा करके कंपनी अपने प्रोफिट को बरकरार रखना चाहती है.

बीते दो क्वार्टर में कीमत में इजाफा नहीं
ऐपल बीते करीब दो क्वार्टर से महंगे कंपोनेंट और अन्य प्रोडक्ट की बढ़ी हुई कीमत का सामना कर रहा था. कंपनी ने इसका बोझ कस्टमर पर नहीं पड़ने दिया. अब कंपनी ने iPad और मैकबुक की कीमत में इजाफा कर दिया है.

AI डेटा सेंटर्स के लिए भी कंपोनेंट तैयार हो रहे
दरअसल, चिप उत्पादन करने वाली कंपनियां अब AI डेटा सेंटर्स के लिए भी कंपोनेंट तैयार कर रही हैं, जिसकी वजह से उनपर दबाव बढ़ गया है. ऐसे में वे मोबाइल, लैपटॉप आदि के लिए पूरी तरह से सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं और उन्होंने कीमत में भी इजाफा कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शत्रुहन सिंह साहू को बड़ी जिम्मेदारी, Bar Council of India की अनुशासन समिति में बने Co-opted Member

धमतरी. छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य एवं अधिवक्ता शत्रुहन...

जनता दर्शन में एक महिला की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको...

UP-पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया को मिली अहम जिम्मेदारी

 नई दिल्ली बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करने...

स्मृति ईरानी की BJP में नई भूमिका तय, UP विधानसभा चुनाव से पहले मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को...