BSP का बड़ा फैसला, भिलाई के सेक्टर-6 क्वार्टरों को पहले खाली कराया जाएगा

Date:

भिलाई नगर.

केन्द्र सरकार की मोनेटाइजेशन (मुद्रीकरण) पॉलिसी के चलते सेक्टर 6 के आवासों को जल्द से जल्द खाली कराना बीएसपी मैनेजमेंट की प्राथमिकता है। आवासों को खाली कराकर इन्हें पूरी तरह डिसमेंटल किया जाएगा। इसके बाद यहां नेशनल लैंड मोनिटाइजेशन कार्पोरेशन की सलाह के हिसाब से प्लानिंग की जाएगी।

बीएसपी मैनेजमेंट मान रहा है कि सेक्टर 6 को सबसे पहले खाली कराना आसान होगा। कारण, यहां सर्वाधिक ब्लाक अनफिट घोषित किए गए हैं। इनसे से बहुत सारे खुद गिर गए हैं, कई ब्लाक डिसमेंटल किये जा चुके हैं। कुछ ब्लाक पूरी तरह खंडहर हैं लेकिन इनमें चुनिंदे लीजधारियों के चलते इन्हें डिसमेंटल नहीं किया जा सका रहा है। इसी तरह सेक्टर-7 में भी बड़ी संख्या में 2-बी टाइप के आवास खण्डहर हो चुके है। इसके अलावा हॉस्पिटल सेक्टर के 1-बी टाइप के तिमंजिला आवासों को भी बहुत पहले अनफिट घोषित किया जा चुका है। मैनेजमेंट मान रहा है कि इन आवासों को जल्दी डिसमेंटल करना होगा। आने वाले दिनों में आवासों को तेजी से खाली कराने पर फोकस रहेगा।

840 लाइसेंसधारी बेदखल होंगे
नगर सेवाएं विभाग ने बीएसपी से रिटायर्ड लाइसेंसधारियों के आवासों का रिनीवल बंद कर दिया है। सेक्टर 6 में बीएसपी से रिटायर 840 लाइसेंसधारी हैं। इनमें से जिनकी लाइसेंस अवधि समाप्त हो गई है उन्हें नोटिस देकर बकाया भुगतान कर आवास जमा करने का नोटिस भेजा जा रहा है। इन्हें अब जबरिया खाली कराया जा सकता है।

लीजधारियों को शिफ्ट किया जाएगा
सेक्टर 6 में 347 लीजधारी जर्जर आवासों में रह रहे हैं। मैनेजमेंट इन लीजधारियों की काउंसिल कर उन्हें दूसरे सेक्टर में बेहतर विकल्प देने की कोशिश कर रहा है। हालांकि धीरे धीरे लीजधारी अन्य सेक्टरों में अलाट कराकर शिफ्ट हो रहे हैं। मैनेजमेंट अब लीजधारियों को जल्द शिफ्ट कराने पर जोर दे रहा है।

थर्ड पार्टी के 340 लोग भी निकाले जाएंगे
सेक्टर 6 में थर्ड पार्टी यानी तृतीय पक्ष के 340 लाइसेंसधारी आवंटी भी हैं। इनका भी लाइसेंस रिनीवल नहीं किया जा रहा। इन्हें नोटिस देकर बीएसपी कभी भी आवास से बेदखल कर सकता है। इन्हें खाली कराना सबसे आसान माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

तेल सप्लाई पर मंडराया खतरा: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच IEA ने जताई गंभीर चिंता

नई दिल्ली अमेरिका-ईरान के बीच जारी जंग और होर्मुज पर...

NEET 2026 में जालंधर का जलवा, गीतांश सरीन ने AIR 8 के साथ रचा इतिहास

जालंधर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी 2026...

पलामू में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, 10वीं तक के छात्र उठा सकेंगे लाभ

पलामू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के...

मनी प्लांट की ये गलतियां बन सकती हैं बर्बादी का कारण, जानें वास्तु नियम

घरों की शोभा बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा के लिए...