CG के गांव में बड़ा फैसला, शराब बनाने से लेकर पीने तक पर लगी रोक

Date:

कोरबा.

छत्तीसगढ़ में शराबखोरी के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा है. लोगों के घर टूट रहे हैं, तो नशे में लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे में कोरबा जिले के कोलगा गांव में लोगों ने एक साहसिक फैसला लिया है. सामूहिक बैठक में गांव में शराब बनाना, बेचना और पीना प्रतिबंधित कर दिया गया है.

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगा गांव में काफी समय से लोग शराब के कारण बिगड़ते माहौल से परेशान थे. इसी को लेकर सरपंच संतराम राठिया ने गाव में सामहिक बैठक बुलाई. बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी को दारू बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया.

काफी संख्या में गांव की महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकाली और दारू बंद करने के नारे लगाए. इस दौरान शराब बनाते पकड़े गए लोगों को कड़ी समझाइए दी गई. महिलाओं की टोलियों ने साफ कहा कि शराब बनाते, बेचते या पीते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा.

ग्रामीणों का कहना है कि शराब खोरी के चलते गांव का माहौल बिगड़ रहा है. स्कूली बच्चे और महिलाएं भी शराब पीने लग गई हैं. इसी कारण से ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया है. सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी भी पहुंचे मौके पर और ग्रामीणों को समझाइए दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारतीय बाजार ने छुआ 80,000 का आंकड़ा, US-जापान से चीन तक शेयर बाजारों में मची हलचल

मुंबई  एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी शेयर बाजार...

कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, धुएं के बीच ट्रेन से बाहर निकले यात्री

पटियाला कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है. हादसा...

स्कूटी हादसे के बाद सड़क पर जमा भीड़ को ट्रक ने कुचला, खूंटी में 7 की गई जान

झारखंड   झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में...