2 करोड़ से ज्यादा पेंडिंग चालानों पर बड़ा फैसला, दिल्ली के 39 SDM को मिल सकती है जमा कराने की शक्ति

Date:

नई दिल्ली
 राजधानी की सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए चालान कट गया, तो अब उसे जमा कराने के लिए ई-कोर्ट या लोक अदालत का चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार दो करोड़ से अधिक पेंडिंग चालान जमा करने की व्यवस्था को घर के करीब ले जाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 13 जिले के सभी 39 SDM को चालान जमा करने की शक्ति देने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

विशेष पोर्टल भी तैयार
सूत्रों के मुताबिक, सभी 39 SDM के अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी चालान जमा करने की शक्ति मिल सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक कोई भी गाड़ी मालिक सीधे SDM ऑफिस में जाकर अपना चालान जमा करा पाएंगे। इसके लिए एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया जाएगा, जिसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। चालान जमा कराने के लिए SDM को अलग लॉगिन ID और पासवर्ड दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में हर साल 80% चालान पेंडिंग रह जाते हैं।

जमा होते ही पोर्टल से हटेगा
चालान जमा होते ही ट्रैफिक पुलिस के सिस्टम में अपडेट हो जाएगा और पोर्टल से हटा दिया जाएगा। सरकार को SDM ऑफिस को चालान जमा करने की शक्ति देने के लिए मोटर वीइकल एक्ट में बदलाव करना होगा। प्रस्तावित संशोधन को दिल्ली विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद छह महीने की निर्धारित अवधि में लागू करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म से मुकाबले के गुर सीख रही झारखंड पुलिस, तकनीकी जांच पर जोर

रांची  झारखंड पुलिस अपने कनीय पुलिस पदाधिकारियों, जवानों को सीमा...

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले पर सुनवाई, 2 सितंबर को फिर होगी कोर्ट में अहम सुनवाई

रांची झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित...

30 अगस्त को NEET PG परीक्षा, रांची में 4 केंद्रों पर धारा 163 लागू; 200 मीटर तक रहेगी पाबंदी

 रांची  नीट-पीजी 2026 परीक्षा को लेकर रांची के चार परीक्षा...

राजगीर की पहाड़ियां, नेचर सफारी और रोपवे बने आकर्षण का केंद्र, बढ़ रहे रोजगार के अवसर

पटना बिहार की प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए पर्यटन...