Punjab में बड़ी नशा तस्करी का खुलासा, 14 किलो अफीम और Verna कार बरामद

Date:

तरनतारन.

जिले के थाना वल्टोहा की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 14 किलो 110 ग्राम अफीम, वरना कार और एक हजार रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।

जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव दासूवाल में एक स्कूल के नजदीक विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड नंबर लगी एक वरना कार को रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस के अनुसार कार चालक ने पूछताछ के दौरान अपनी पहचान गुरमीत सिंह उर्फ गीतू पुत्र अमरीक सिंह निवासी मरगिंदपुरा, जिला तरनतारन के रूप में बताई। पुलिस पार्टी ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 14 किलो 110 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने एक हजार रुपये की ड्रग मनी और कार भी कब्जे में ले ली।

एसएसपी लांबा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर थाना वल्टोहा में 1 सितंबर को मामला दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bhagalpur में Trade License की जांच तेज, 50 हजार दुकानों की होगी पड़ताल; 1.42 करोड़ जुटे

भागलपुर. होल्डिंग टैक्स वसूली के साथ-साथ भागलपुर नगर निगम ने...

UP चुनाव से पहले आकाश आनंद को झटका, मायावती ने फिर छीनी बड़ी जिम्मेदारी; बताया अपरिपक्व

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने एक बार...

8th Pay Commission में 7% Increment हुआ लागू तो कितनी बढ़ेगी Salary? जानें पूरा कैलकुलेशन

नई दिल्ली  8वें वेतन आयोग के गठन के बाद से...

NRI ने भर दिया भारत का डॉलर खजाना! RBI की स्कीम को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 127 अरब डॉलर जुटाए

नई दिल्ली प्रवासी भारतीयों (NRI) से डॉलर जुटाने की रिजर्व...