समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग; कई कोच जलकर खाक

Date:

समस्तीपुर 

समस्तीपुर से सहरसा आ रही पैसेंजर मेमू ट्रेन के इंजन में देर रात अचानक आग लग गई. घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है. जहां रात करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इंजन से बढ़ते हुए ट्रेन की कई बोगियों तक पहुंच गईं, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। 

यह घटना सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन की है. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 3:45 बजे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा. कुछ ही देर में इंजन आग की लपटों में घिर गया. आग तेजी से फैलती हुई ट्रेन की कई बोगियों तक पहुंच गई. आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. लोग सामान छोड़कर किसी तरह ट्रेन से बाहर निकले। 

चश्मदीद बोले- लेट पहुंची RPF
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची. तब तक आग कई बोगियों को अपनी चपेट में ले चुकी थी. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

टल गया बड़ा हादसा
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन भी प्रभावित रहा. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आग तकनीकी खराबी से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में IFS प्रशिक्षुओं की फील्ड तैनाती, परख सारडा को सौंपी गई सुकमा की कमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष...

नाबालिग की मां बोलीं- ‘प्रधानमंत्री ने माफ कर मेरी बेटी का भविष्य बचा लिया’, बयान हुआ वायरल

  नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और...

संदीप सिंह बोले- ‘एक भी स्कूल बंद नहीं हुआ, अखिलेश के सभी दावे झूठे’

'एक भी स्कूल बंद नहीं हुआ'... अखिलेश के आरोपों...

ड्रोन से नशा और हथियारों की तस्करी, सीमा सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

बीकानेर  पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशे और...