छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 10 यात्री हुए घायल

Date:

दंतेवाड़ा.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

अनियंत्रित होकर पलटी बस
यह हादसा भांसी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब साढे 4 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।

जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जांच में जुटी पुलिस
इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लक्षण बिना भी शरीर में छिपी रह सकती है टीबी, विशेषज्ञों ने दी जांच की सलाह

लखनऊ प्रदेश की आधी आबादी लक्षणविहीन तपेदिक (टीबी) के जीवाणुओं...

पेपर लीक रोकने को हाईपावर टास्क फोर्स, परीक्षा प्रणाली में होंगे बड़े बदलाव

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन खत्म...

सीवरेज में उतरे दो युवक जहरीली गैस की चपेट में, पंजाब में एक की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

पटियाला. पटियाला में सीवरेज की सफाई के दौरान दो युवकों...