मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

Date:

भोपाल 

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित "संपर्क अभियान 2026" को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 14 मई से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान में भोपाल एवं ग्वालियर रीजन के 16 जिलों में अब तक 3721 विशेष शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1 लाख 66 हजार 643 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

भोपाल रीजन के वृत्तों में लगे शिविर

भोपाल रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त भोपाल में 274 शिविरों में 17,078 शिकायतों का निराकरण किया गया। बैतूल वृत्त में 329 शिविरों में 18,912 शिकायतों का निराकरण, भोपाल (ओ एंड एम) वृत्त में 189 शिविरों में 6,236 शिकायतों का निराकरण, हरदा वृत्त में 99 शिविरों में 14,469 शिकायतों का निराकरण, नर्मदापुरम वृत्त में 250 शिविरों में 21,098 शिकायतों का निराकरण, रायसेन वृत्त में 190 शिविरों में 13,392 शिकायतों का निराकरण, राजगढ़ वृत्त में 270 शिविरों में 3,717 शिकायतों का निराकरण, सीहोर वृत्त में 240 शिविरों में 5,955 शिकायतों का निराकरण तथा विदिशा वृत्त में 153 शिविरों में 8,627 शिकायतों का निराकरण किया गया।

ग्वालियर रीजन के वृत्तों में लगे शिविर

ग्वालियर रीजन के अंतर्गत शहर वृत्त ग्वालियर में 221 शिविरों में 4,475 शिकायतों का निराकरण किया गया। अशोकनगर वृत्त में 110 शिविरों में 11,435 शिकायतों का निराकरण, भिंड वृत्त में 211 शिविरों में 4,647 शिकायतों का निराकरण, दतिया वृत्त में 130 शिविरों में 5,774 शिकायतों का निराकरण, गुना वृत्त में 190 शिविरों में 7,575 शिकायतों का निराकरण, ग्वालियर (ओ एंड एम) वृत्त में 186 शिविरों में 3,476 शिकायतों का निराकरण, मुरैना वृत्त में 289 शिविरों में 9,867 शिकायतों का निराकरण, श्योपुर वृत्त में 140 शिविरों में 4,315 शिकायतों का निराकरण तथा शिवपुरी वृत्त में 250 शिविरों में 5,595 शिकायतों का निराकरण किया गया।

इन शिकायतों और सेवाओं पर हुआ त्वरित काम

शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान करना है। शिविरों में मुख्य रूप से त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग एवं अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए गए। इसके अलावा भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC), बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का निराकरण, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज संबंधी समस्याओं का समाधान, ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों का निराकरण, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि जमा कराने सहित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए गए।

सफलता की कहानियां

संपर्क अभियान शिविर में सोलर रूफटॉप योजना से मिली राहत

संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में रायसेन वृत्त के साँची वितरण केंद्र निवासी  रिजवान अहमद सिद्दीकी ने सोलर रूफटॉप योजना से प्राप्त लाभ की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और उन्हें नियमित रूप से आर्थिक बचत का लाभ मिल रहा है। उन्होंने संपर्क अभियान एवं बिजली कंपनी का आभार व्यक्त किया।

संपर्क अभियान शिविर में मिला नवीन स्थायी कृषि पंप बिजली कनेक्शन

संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में सीहोर वृत्त के बिलकिसगंज वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर निवासी  ओमप्रकाश परमार ने नवीन स्थायी कृषि पंप बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें नवीन स्थायी कृषि पंप बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया। त्वरित समाधान से संतुष्ट उपभोक्ता ने संपर्क अभियान की सराहना करते हुए बिजली कंपनी का आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप गोशालाओं को...

रिकॉर्ड खाद-बीज और ऋण वितरण से मिली नई रफ्तार

​रायपुर खरीफ सीजन 2026-27 में छत्तीसगढ के धमतरी जिले के...