थाईलैंड में बड़ा हादसा: बैंकॉक के पब में आग का तांडव, 27 लोगों की जान गई, कई गंभीर घायल

Date:

बैंकॉक
 थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में सोमवार सुबह तड़के भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 27 लोग मारे गए हैं, जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंचने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑनलाइन वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें पब के दरवाजे के आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। इसके बीच में लोगों को भागने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

आधी रात को पब में लगी आग
अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आधी रात के आसपास बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लादप्राओ पब में आग लगने की सूचना मिली थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

थाई पीएम ने कहा कि पब में परफॉर्म कर रहे एक म्यूजिशियन ने उन्हें बताया कि बिजली जाने से पहले स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलते देखा था। फिर एक धमाके की आवाज सुनाई थी और तेजी से पूरी जगह घना धुआं भर गया। कई पीड़ित पब के पिछले हिस्से में बने रेस्ट रूम में पाए गए।

आखिर हुआ क्या?
देश के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने सोमवार तड़के सुबह घटनास्थल का दौरा किया. उनके अनुसार जिन लोगों की जान बच गई उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद पब तेजी से धुएं से भर गया, जिससे कई लोगों को जगह के पिछले हिस्से में बाथरूम के पास भागना पड़ा. अनुतिन ने कहा, "हमने 27 शव बरामद किए हैं, बाकी लोगों को हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पब पर मौजूद म्यूजिशियन ने बताया कि "स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकला, जिसके बाद लाइट चली गई और धमाका हुआ। 

बैंकॉक मेट्रोपॉलिटन एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी सुरियाचाई राविवान ने बताया कि इस घटना में घायल हुए 63 और लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने पत्रकारों को बताया कि घायल और हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में से 22 की हालत गंभीर है. यानी मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। 

22 घायलों की हालत गंभीर
समाचार एजेंसी एपी ने बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट के हवाले से बताया कि 63 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 22 की हालत गंभीर है। अधिकारियों के सामने लोगों पीड़ितों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है, क्योंकि कई लोगों के पास आईडी नहीं थी या वे बेहोश थे। घटनास्थल पर अपने प्रियजनों की जानकारी लेने आ रहे लोगों से जानकारी इकठ्ठा करने के लिए एक रजिस्ट्रेशन डेस्क भी बनाया गया है।

टॉयलेट में मिले लोगों के शव
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग ने कुछ मिनट के अंदर ही पब को चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान कुछ लोग जान बचाने के लिए टॉयलेट में छिप गए थे। बचाव टीमों को कई लोगों के शव टॉयलेट में ही मिले। अधिकारियों ने बताया फायरकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में पब के अंदर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। तस्वीरों में जली हुई मेजें और कुर्सियां नजर आ रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, तीजन बाई को सदन करेगा नमन

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो...

जनजातीय विकास पर सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति...

संजू सैमसन के भविष्य पर उठे सवाल, क्या खत्म हो रही टीम इंडिया में जगह?

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में संजू सैमसन का नाम हमेशा...