होटल जैसा स्वाद घर पर, लाल मसूर दाल से बनाएं क्रीमी कोफ्ता; रिच ग्रेवी करेगी स्वाद दोगुना

Date:

जब भी घर में कोई मेहमान आने वाला हो या वीकेंड पर कुछ शाही और क्रीमी खाने का मन करे, तो दिमाग में सबसे पहले होटल का मलाई कोफ्ता या शाही पनीर आता है. लेकिन हर बार बाजार से महंगा पनीर या खोया लाना संभव नहीं होता. ऐसे में आप अपनी किचन में रखी सादी लाल मसूर दाल से होटल स्टाइल टेस्टी और क्रीमी मसूर दाल कोफ्ता बना सकते हैं.

मसूर दाल से बने कोफ्ते अंदर से बेहद सॉफ्ट व स्पंजी होते हैं और जब इन्हें काजू, टमाटर और घर की मलाई से बनी रिच ग्रेवी में पकाया जाता है, तो इसका स्वाद बड़े-बड़े होटलों की ग्रेवी को मात देता है. इसे रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसें. आइए जानते हैं इसे बनाने की झटपट और आसान विधि!

सामग्री:
1 कप लाल मसूर दाल (2 घंटे भीगी हुई और बिना पानी के पिसी हुई)

1/2 कप उबला और मैश किया आलू (बाइंडिंग के लिए)

2 बड़े चम्मच बेसन

1/2 छोटा चम्मच जीरा व 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च

2 बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक हरा धनिया और स्वादानुसार नमक

तलने के लिए तेल

क्रीमी ग्रेवी के लिए:

2 बड़े प्याज और 3 पके टमाटर (पेस्ट)

1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

10-12 काजू (1/4 कप गर्म पानी में भीगे और पिसे हुए)

2 बड़े चम्मच ताजी मलाई या फ्रेश क्रीम

1 छोटा चम्मच कस्तूरी मेथी, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

साबुत खड़े मसाले (1 तेजपत्ता, 1 दालचीनी, 2 हरी इलायची)

हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक और 2 बड़े चम्मच तेल/घी

बनाने का तरीका
भीगी मसूर दाल को मिक्सी में बिना पानी के दरदरा पीस लें. एक बाउल में पिसी दाल, मैश आलू, बेसन, हरी मिर्च, हरा धनिया, मिर्च पाउडर, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह फेंटें.

मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं. गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरी और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई या अप्पे पैन में शैलो फ्राई कर लें.

कड़ाही में तेल गरम करके खड़े मसाले, प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन डालकर भूनें. फिर टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, कश्मीरी मिर्च और नमक डालकर तेल अलग होने तक पकाएं.

अब इसमें काजू का पेस्ट और 1 कप पानी मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में गरम मसाला, भुनी कसूरी मेथी और ताजी मलाई मिलाकर मिक्स करें.

परोसते समय सर्विंग बाउल में पहले कोफ्ते रखें और ऊपर से गरमा-गरम क्रीमी ग्रेवी डालें (कोफ्तों को ग्रेवी में डालकर ज्यादा देर न उबालें वरना वे टूट सकते हैं). हरा धनिया और मलाई से गार्निश कर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कसाब ने खुद को बताया था 17 साल का, उज्ज्वल निकम ने ऐसे खोली उम्र की सच्चाई

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब का...

ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों पर रेलवे की सख्ती, 23 हजार यात्री पकड़े गए, ₹2 करोड़ जुर्माना

फिरोजपुर. फिरोजपुर.उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में बिना टिकट और...