चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर, बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क

Date:

सतना

 मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच चित्रकूट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
अधिकारियों ने किया जलस्तर का अवलोकन

शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह ने चित्रकूट पहुंचकर मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर का अवलोकन किया।

मौके की स्थिति का जायजा लिया

अधिकारियों ने नदी किनारे की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद चित्रकूट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया।

विशेष सावधानी बरतने की अपील

लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंदाकिनी नदी के घाटों और आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं, रहवासियों तथा दुकानदारों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

श्रद्धालुओं को नौका विहार न कराएं

लोगों से नदी के घाटों से दूर रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। प्रशासन ने नाव संचालकों से भी अपील की है कि नदी की स्थिति सामान्य होने तक श्रद्धालुओं को नौका विहार न कराएं।

परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश

मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया, नगर परिषद सीएमओ अंकित सोनी और सहायक राजस्व निरीक्षक संदीप त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने बारिश के दौरान नदी के जलस्तर और आसपास की परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार

रायपुर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी ...

कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि

भोपाल  मध्यप्रदेश में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और...

सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी

रायपुर, कहते हैं कि अगर सही दिशा में मेहनत की...

गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ

भोपाल  विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की देखभाल, स्वास्थ्य...