रांची रेल मंडल में कई ट्रेनें रद, सावन में चलेगी स्पेशल ट्रेन

Date:

रांची
 दक्षिण पूर्व रेलवे एवं रांची रेल मंडल में विभिन्न विकास कार्यों के कारण शुक्रवार 24 जुलाई को कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लाक तथा हावड़ा लिंक केबिन पर नान-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ होगा, जबकि कई पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद रहेंगी।

वहीं, श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और कांवड़ियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर साप्ताहिक श्रावणी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे का कहना है कि इस विशेष ट्रेन से सावन के दौरान कांवड़ियों और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी रेल अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस शुक्रवार को गोमो तक ही चलेगी। गोमो-हटिया-गोमो के बीच परिचालन रद रहेगा। खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस शुक्रवार को आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच सेवा रद रहेगी। आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 जुलाई को मुरी तक ही संचालित होगी। मुरी-रांची-मुरी खंड में परिचालन नहीं होगा।

आज ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद
    हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर
    हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर

क्रिया योगा एक्सप्रेस का बदला प्रारंभिक स्टेशन
हावड़ा लिंक केबिन पर नान-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस 24 एवं 25 जुलाई को हावड़ा के बजाय सांतरागाछी से खुलेगी।

सितंबर में यह ट्रेन भी रहेगी रद
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के बालीचक यार्ड में रेल उपरि पुल (आरओबी) लांचिंग कार्य के लिए लिए जाने वाले ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक के कारण हावड़ा-हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस 19 सितंबर 2026 को रद रहेगी।

सावन में चलेगी विशेष ट्रेन
श्रावणी मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी साप्ताहिक श्रावणी फेस्टिवल स्पेशल (वाया रांची) का परिचालन करेगा। इतवारी-मधुपुर स्पेशल 1 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार चलेगी।

मधुपुर-इतवारी स्पेशल 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार चलेगी। यह विशेष ट्रेन राउरकेला, बानो, पोकला, हटिया, रांची, मुरी, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश का दौर, उदयपुर-सलूंबर में ऑरेंज अलर्ट जारी

उदयपुर  दक्षिणी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो...

महिला बाल विकास मंत्री भूरिया का बड़ा फैसला

भोपाल  प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण तथा...