कोरबा में नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी टली, पुलिस और प्रशासन ने समय रहते की कार्रवाई

Date:

कोरबा.

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल की नाबालिग लड़की और 15 साल के लड़के की शादी कराई जा रही थी। ऐन वक्त पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवा दिया।

जानकारी के मुताबिक, चिमनीभठा वार्ड नम्बर 14 में रहने वाले 15 साल का नाबालिग दूल्हा और 13 साल की दुल्हन एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों की जिद के आगे झुककर परिजनों ने सामाजिक रीति-रिवाज से उनकी शादी करने का फैसला कर लिया था। घर पर मंडप सज चुका था और गाजे-बाजे के साथ बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही जब टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद मेहमानों और परिजनों में हड़कंप मच गया।

टीम ने दोनों पक्षों को दी समझाइश
महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने दोनों पक्षों को बाल विवाह के बारे में समझाया और जागरूक किया। टीम की समझाइश और कानूनी कार्रवाई के डर के बाद दोनों पक्ष शादी रोकने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन अपने-अपने घर लौट गए। हैरानी की बात ये है कि वार्ड में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिका को इसकी भनक तक नहीं लगी।

महिला बाल विकास अधिकारी ने क्या कहा ?
महिला बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि बाल विवाह की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया गया। लोगों को वही जागरूक भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी?

मेष आपको प्रैक्टिकल कामों के लिए लगातार एनर्जी मिलेगी। कन्फ्यूजन...

‘जज का करियर बर्बाद कर सकता है’ टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूट्यूबर गुलशन पाहुजा की लगी क्लास

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ बिना किसी...

पाकिस्तान से दूर हुआ अफगान व्यापार, ट्रांजिट ट्रेड में भारी गिरावट दर्ज

काबुल  दिन हो या रात, पाकिस्तान एक ही सपना देखता...

योगी का बाराबंकी दौरा: विकास और सनातन एजेंडे पर विपक्ष को घेरा

बाराबंकी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ से...