बाणसागर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया, सोन नदी किनारे बसे गांवों पर बढ़ा खतरा

Date:

शहडोल
 बाणसागर बांध का जलस्तर लगभग भराव के करीब पहुंच गया है। बांध में पानी की लगातार आवक को देखते हुए सोमवार से ही आठ रेडियल गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

98.42 प्रतिशत तक भर चुका है बांध
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 सितंबर को सुबह 08 बजे तक बांध का जलस्तर 341.58 मीटर* दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण भराव स्तर 341.64 मीटर है। इस प्रकार बांध 98.42 प्रतिशत तक भर चुका है। पिछले साल आज के दिन जलस्तर 341.50 मीटर था। बांध में वर्तमान में 5343.89 एमसीएम जल का जीवित भंडारण है।

आवक और निकासी की स्थिति
बांध में वर्तमान में 2466.83 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है, जबकि कुल निकासी 3458.84 क्यूमेक है। निकासी में बिजली घर क्रमांक-3 से 174.84 क्यूमेक, दांई मुख्य नहर से 01 क्यूमेक, भितरी नहर से 01 क्यूमेक और वाष्पीकरण हानि 05 क्यूमेक शामिल है।

स्पिलवे के माध्यम से छोड़ा जा रहा पानी
सबसे अधिक पानी स्पिलवे के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। बांध के 8 रेडियल गेट क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13 को 2-2 मीटर तक खोला गया है जिनसे कुल 3277 क्यूमेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। विभाग के अनुसार कल से ही आठ गेट से लगातार पानी निकाला जा रहा है।

निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना
    देवलोंद स्टेशन पर आज सुबह 8 बजे तक 40
.64 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस सीजन की अब तक की कुल वर्षा 789.09 मिलीमीटर हो चुकी है। बांध के गेट खुले होने से सोन नदी के निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंईयां सम्मान दिवस का प्लान अटका, फिलहाल जिलों के हिसाब से ही महिलाओं के खाते में जाएगी राशि

रांची झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में...

हरियाणा के हर 7वें पेड़ का ठिकाना यमुनानगर, शहरों में सिर्फ 96 हजार पेड़; 90% बचत का लक्ष्य

यमुनानगर जिले की हरियाली का बोझ गांव उठा रहे हैं।...

यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 6 दिन में वर्ल्डवाइड 304 करोड़ पार

गीतू मोहनदास की ओर से निर्देशित और यश स्टारर...

उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 16 कॉलेजों के कर्मचारियों को पदोन्नति देकर बनाया रजिस्ट्रार

भोपाल  प्रदेश के 16 महाविद्यालयों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों...