छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार, CM साय आज करेंगे नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह रायपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे. जहां वह  नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. कार्यक्रम के तहत 200 सीटर छात्रावास और कैंसर भवन की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों को बेहतर आवासीय एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

कार्यक्रम में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, इंद्रकुमार साहू, सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष दीपक म्हस्के और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

नए छात्रावास और आवासीय परिसरों के बनने से मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और डॉक्टरों को बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी। वहीं कैंसर भवन के विस्तार से अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं पुण्यथिति कार्यक्रम में शामिल होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पवित्र श्रावण मास की भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक...

जालंधर में तैनात हुई भारत की पहली बाज ड्रोन बटालियन, दुश्मन की एयर स्ट्राइक रोकने में सक्षम

जालंधर जालंधर केंटोनमेंट में आर्मी की 11वीं वज्र कोर ने...

गैस कनेक्शनधारकों के लिए बड़ी खबर, e-KYC की डेडलाइन आज; एजेंसियों पर भी सख्ती

जयपुर राजस्थान में इंडेन, भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस...

43 टेस्ट में 3,000 रन का आंकड़ा पार, कप्तानी में और निखरा शुभमन गिल का बल्ला

कोलंबो भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट...