ऑपरेशन थिएटर में गूंजा भरथरी का सुर, सीजेरियन के दौरान प्रसूता का वीडियो वायरल

Date:

बालोद.

बालोद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता ने गाना गाकर ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया।

प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुटे हुए थे। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता का इस तरह बेफिक्र होकर गाना गाना वहां मौजूद लोगों के लिए भी खासा दिलचस्प रहा। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल, ऑपरेशन थिएटर में प्रसूता द्वारा गाया गया यह गीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बरनाला में हंगामा: न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ीं 3 दुष्कर्म पीड़ित महिलाएं

बरनाला. बुधवार सुबह बरनाला जिला प्रशासनिक परिसर में उस समय...

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त आज होगी जारी, जानें कब और कैसे मिलेंगे ₹1750

सतना. मध्य प्रदेश की 'लाड़ली बहनों' के लिए आज का...

BookMyShow में बड़ा निवेश करेगा KKR, कंपनी के लाइव एंटरटेनमेंट बिजनेस को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली अमेरिका की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR घरेलू एंटरटेनमेंट...