पाकिस्तान की धरती पर मेंडिस का बल्ला गरजा, पहली बार ODI में जड़ा शतक

Date:

लाहौर
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया. घरेलू सरजमीं पर शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह की खतरनाक पेस बैटरी के सामने कामिंदु मेंडिस ने निडर बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और अपने वनडे करियर का पहला शतक ठोक डाला।   

फाइनल मैच में कामिंदु मेंडिस ने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली. उनकी इस आतिशी पारी में 12 शानदार चौके और 2 करारे छक्के शामिल रहे. पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत में दबाव बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामिंदु ने मैदान के हर कोने में बाउंड्री की आतिशबाजी करते हुए पाकिस्तानी आक्रमण को बेबस कर दिया। 

आखिरकार शाहीन अफरीदी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट कर पवेलियन भेजा, लेकिन तब तक कामिंदु अपना काम पूरा कर चुके थे. श्रीलंका की शुरुआत बेहद संतुलित रही. ओपनर अविष्का फर्नांडो ने 49 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। 

हालांकि, कप्तान कुसल मेंडिस महज 8 रन बनाकर सलमान आगा की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद कामिंदु मेंडिस को युवा बल्लेबाज पवन रत्नायके का जबरदस्त साथ मिला. पवन ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए टीम के स्कोर को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान
: फखर जमान, माज सदाकत, बाबर आजम, साद बेग, सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और नसीम शाह.

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका, जनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के CM मान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, टिकट वितरण को लेकर विपक्ष पर बरसे

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी...

छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की तबादला सूची, कई अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े...

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला की शादी की तस्वीरें वायरल, जानिए कौन हैं उनकी जीवनसंगिनी

श्रीनगर  म्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान...