अब मौके पर पकड़ी जाएगी दूध में मिलावट

Date:

करनाल.

दूध में फॉर्मेलिन जैसे हानिकारक रसायनों की मिलावट की जांच अब आसान बनाने की दिशा में आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) ने अहम कदम उठाया है।

एनडीआरआई ने दूध में फॉर्मेलिन का पता लगाने वाली पेपर आधारित स्ट्रिप तकनीक के व्यावसायिक उपयोग के लिए अहमदाबाद की एवरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। संस्थान के अनुसार वर्ष 2025 से अब तक कंपनी को हस्तांतरित की जाने वाली यह उसकी 10वीं तकनीक है। यह समझौता सतत एवं जलवायु-अनुकूल डेयरी व खाद्य मूल्य श्रृंखला पर आयोजित 13वें राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में हुआ। उद्घाटन सत्र में एनडीआरआई निदेशक डॉ. धीर सिंह ने पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी के लिए तीन सूत्रीय एजेंडा रखा।

कार्यक्रम में एनडीआरआई और एनजीएए के बीच अगले पांच वर्षों के लिए संयुक्त शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को जारी रखने के एमओयू का नवीनीकरण भी किया गया। वहीं एनजीएए ने नवनिर्मित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन डेयरी औपचारिक रूप से संस्थान को सौंप दिया। सेमिनार में डायमंड और गोल्डन जुबली बैच के पूर्व छात्रों को परिजनों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डोरंडा में पुलिस का छापा, 84 गौवंशीय पशु बरामद; कई लोगों पर केस

 रांची रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं के...

बारिश ने जापान और ओमान का खेल बिगाड़ा, भारत समेत 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में

आइची नागोया आइची नागोया एशियन गेम्स 2026 में मेन्स क्रिकेट...

गंडक-कोसी-बागमती का जलस्तर बढ़ा, वाल्मीकिनगर बराज से 2.67 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज

पटना नेपाल के तराई, पहाड़ी एवं जलग्रहण क्षेत्रों में बीते...

मोहम्मद रिजवान के फोन की फॉरेंसिक जांच, कोर्ट ने जांच पर रोक लगाने से किया इनकार

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान फिक्सिंग के...