मंत्री नेताम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘कांग्रेस सिर्फ राग अलापने का काम करती है’

Date:

रायपुर.

कांग्रेस ने भाजपा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम को सरकारीकरण करने का आरोप लगाया है। इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम ही कुछ न कुछ राग अलापना है। कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद की गरिमा समझनी चाहिए।

नेताम ने कहा कि नरेंद्र मोदी विशेष पद पर बैठकर पिछले 25 वर्षों से देश और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा देशभर में सेवा संकल्प अभियान चला रही है और आम लोगों तक पहुंच रही है। इस अभियान में सभी का सहयोग लिया जा रहा है और आमजन को भी इससे जोड़ा जा रहा है।

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर साधा निशाना
15 सितंबर से अंबिकापुर में होने वाले कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भी मंत्री रामविचार नेताम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम करती रहती है, लेकिन वह किस बात का प्रशिक्षण करती है, यह लगातार सामने आता रहता है। नेताम ने कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर जूतमपैजार की स्थिति है। देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नीचे धकेल दिया है और इससे उबरना कांग्रेस के लिए बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे अभियानों के जरिए अपने जनाधार को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें वह सफल नहीं होगी।

नए प्रदेश प्रभारी के दौरे पर कसा तंज
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी रामविचार नेताम ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इससे पहले भी कई सुरमावीर आते रहे हैं, उनका क्या हुआ, यह सभी ने देखा है। कांग्रेस में किसी के आने से कुछ नहीं होने वाला है। भाजपा द्वारा कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए जारी किए गए रैप वीडियो को लेकर भी मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। पिछली सरकार की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। भाजपा इसी को जनता के सामने रख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, छह गांवों की 98.5 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

लखनऊ राजधानी लखनऊ में बनने जा रही मेडिसटी और विस्तार...

जहरीली शराब कांड के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब-हथियार लाइसेंस रद्द; सरपंच के अधिकार भी सीज

सागर  सागर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता और जनसुरक्षा...

बिजली संकट के बीच पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PSPCL चेयरमैन का ट्रांसफर

पटियाला. पंजाब में बिजली संकट के बीच प्रशासनिक फेरबदल की...

हत्या आरोपी ने जमानत के बाद निकाला विजय जुलूस, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोर्ट में पेश करो

चरखी दादरी। सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक आरोपित द्वारा...