नरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा

Date:

भोपाल 

सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के समस्त दशहरा मैदानों का निरीक्षण कर उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने और आयोजन स्थलों पर नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि दशहरा सत्य की असत्य पर विजय और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक पर्व है। नरेला विधानसभा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में नागरिक उत्सव के साक्षी बनेंगे। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं।

नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मंत्री श्री सारंग ने दशहरा मैदानों में पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर भीड़ के बेहतर प्रबंधन के साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सेवाओं और अग्निशमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आगामी 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि क्षेत्रवासी परिवार सहित उत्सव में शामिल होकर पर्व की खुशियां साझा कर सकें। प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से सभी दशहरा मैदानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नोनी सुरक्षा योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, डेयरी और मछली पालन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में...

प्रधानमंत्री आवास योजना से कविता बाई के पक्के घर का सपना हो रहा साकार

रायपुर हर परिवार का सपना होता है कि उसके सिर...

प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

रायपुर, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना...

डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर मिली मदद

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित...