अल्पसंख्यक कार्य मंत्री माननीय किरेन रिजीजू जी से मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने की सौजन्य भेंट

Date:

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री माननीय किरेन रिजीजू जी से मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने की सौजन्य भेंट

हज 2027 की प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म करने का किया निवेदन 

रायपुर 
केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, भारत सरकार माननीय किरेन रिजीजू जी से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन (राज्य मंत्री दर्जा) मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान बेग ने मान. मंत्री जी को हज 2026 के सफलता पूर्वक संपादन की बधाई देते हुए  इस वर्ष हज के दौरान हाजियों को उपलब्ध कराई गई  व्यवस्थाओ के लिए आभार व्यक्त किया। बेग ने मान. मंत्री जी से राज्य के हज यात्रियों की व्यवस्थाओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बेग ने बताया कि ऑनलाइन हज आवेदन हेतु हज यात्रियों की सुविधा हेतु हज कमेटी के कार्यालय में पृथक से एक काउंटर की व्यवस्था की गई, जहां से बड़ी संख्या में आवेदन किए गए। राज्य के लोगों को हज संबंधी अधिक से अधिक जानकारी देने के उद्देश्य से विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। बेग ने केन्द्रीय मंत्री रिजीजू से हज 2027 हेतु राज्य की समस्त हज प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म करने, की प्रमुखता से मांग रखी। माननीय मंत्री जी ने प्रतीक्षा सूची को कन्फर्म करने हेतु आश्वासन दिया है। बेग ने बताया कि विगत वर्षों की तुलना में आगामी हजयात्रा हेतु सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें अधिकांश कन्फर्म भी हुए हैं। केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा हजयात्रा हेतु उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं और शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से हज यात्रियों में उत्साह है । माननीय मंत्री जी से भेंट के दौरान राज्य हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% होने की संभावना

जयपुर  केन्द्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार भी राज्य...

Karwa Chauth 2026: रायपुर में चंद्रोदय का समय रात 8:18 बजे, चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत?

रायपुर करवा चौथ पर आज (29 अक्टूबर) महिलाएं पति की...

हरियाणा में महंगाई की मार, प्याज ₹100 और नींबू ₹220 किलो; बिगड़ा रसोई का बजट

हांसी दिवाली से पहले सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने रसोई...