मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

Date:

मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

मुरैना
शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे ने एमएस रोड, वनखंडी रोड, गर्ल्स स्कूल रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या दिखाई देने पर उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई।

आयुक्त धाकरे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वर्षा के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति पाई गई तो संबंधित एसआई स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी बड़े और छोटे नालों तथा नालियों की सफाई कराई जा चुकी है, इसलिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शहर का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां भी कचरे के ढेर, गंदगी या जल निकासी में बाधा मिलती है, वहां मौके पर ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश देकर तत्काल सफाई कराई जा रही है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों को जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UP PCS 2026 भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन, 500 पदों के लिए होगी कड़ी परीक्षा

प्रयागराज उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ...

तेजस विमानों का बेड़ा हुआ पूरा, वायुसेना को मिली नई ताकत; स्वदेशी जेट तैयार

नई दिल्ली हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने शुक्रवार को भारतीय...

Punjab Employees DA Hike: 8 लाख कर्मचारियों का DA 8% बढ़ा, महिलाओं की पोस्टिंग पर बड़ा निर्णय

चंडीगढ़ त्योहारों से पहले सरकारी कर्मचारियों की नजरें केंद्र और...

इंग्लिश चैनल फतह करने की तीसरी तैयारी, CM यादव से मिले पद्म सम्मानित लोहिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पद्मसम्मानित लोहिया ने की सौजन्य...