MP: इंदिरा सागर डैम में पानी की कमी, अगस्त में सिर्फ 205 मिलियन यूनिट बिजली बनी

Date:

खंडवा
नर्मदा नदी के ऊपरी इलाकों में कम बारिश होने के कारण इंदिरा सागर बांध में इस बार उम्मीद के मुताबिक पानी नहीं आ पाया है। हालांकि परियोजना प्रमुख अजीत कुमार का कहना है कि मानसून सीजन अभी बाकी है और सितंबर के अंत तक बांध पूरी क्षमता से भर जाएगा। 

यही वजह है कि 2 सितंबर तक बांध के गेट नहीं खोले जा सके हैं, जबकि बीते साल पानी की भारी आवक के कारण 27 जुलाई को ही गेट खोलने पड़े थे। इस बार अगस्त में पिछली बार के मुकाबले 4 गुना कम बिजली बनी है। हालांकि गुरुवार को बरगी बांध के गेट खुलने पर यहां पानी बढ़ सकता है।

इस साल अगस्त का हाल: अगस्त 2026 में कुल 205 मिलियन यूनिट बिजली बनी।

बीते साल अगस्त की स्थिति: पिछले साल अगस्त में बाढ़ आने के कारण सभी 8 टरबाइनें 24 घंटे चल रही थीं और 807 मिलियन यूनिट बिजली बनी थी। यानी बीते साल के मुकाबले इस बार अगस्त में 4 गुना कम बिजली बनी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Haryana Land Registry Scam: ₹999 करोड़ के टैक्स घोटाले का CAG ने किया खुलासा

चंडीगढ़. हरियाणा में वर्ष 2023-24 में करों में हेराफेरी से...

जालंधर में टूल्स कंपनी पर छापा, पुलिस और मालिक आमने-सामने; जमकर हुई बहस

जालंधर. जालंधर के कपूरथला चौक के नजदीक स्थित गोल्डन टूल्स...

CG के सुकमा में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, 10 हजार लेते BEO गिरफ्तार

सुकमा. सुकमा के कोंटा में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक...