SP कार्यालय में करोड़ों का वेतन घोटाला, ₹3.40 करोड़ की अनियमितता सामने आई

Date:

जगदलपुर.

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक गड़बड़ी नहीं, बल्कि बड़ा आर्थिक अपराध बनता जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस घोटाले की परतें खुलती जा रही हैं और रकम भी लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

शुरुआती जांच में साल 2023 से 2026 के बीच करीब 2 करोड़ रुपए के घोटाले का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब ताजा खुलासे में यह आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 40 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। इससे साफ है कि मामला जितना दिख रहा था, उससे कहीं ज्यादा गहरा है।

बाबू ने दो साथियों के साथ फर्जीवाड़े को दिया है अंजाम
जांच में सामने आया है कि एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में पदस्थ एक बाबू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। सैलरी नोटशीट की हार्ड कॉपी में छेड़छाड़ कर रकम का हेर-फेर किया गया, लंबे समय तक यह खेल चलता रहा।

न्यायिक रिमांड पर तीन आरोपी
मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। हालांकि जांच एजेंसियों का मानना है कि घोटाले की असली रकम अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रांची को राहत, तीनों डैमों का जलस्तर बढ़ा पर चिंता कायम

रांची राजधानी रांची में मॉनसून की धीमी रफ्तार के बीच...

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 75+ बुजुर्गों के लिए घर पर ही होगी भूमि रजिस्ट्री की सुविधा

छपरा. बिहार सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को राहत देने की...

झारखंड की बेटी मानसी ने राष्ट्रीय मंच पर रांची का नाम चमकाया

रांची  रांची की युवा महिला उद्यमी एवं अंत्रिका नामक स्टार्टअप...

करण औजला के मैनेजर सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी गायक करण औजला का नाम एक बार...