विगत 10 दिनों में प्रदेश में 2 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

Date:

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी क्रम में विगत10 दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने कार्रवाई कर 2 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख कार्यवाहियां

नीमच

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 65 लाख 72 हजार रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। इस दौरान 835 किलो 084 ग्राम डोडाचूरा, 3 किलो 670 ग्राम अफीम तथा 220 ग्राम एमडी सहित देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन जब्‍त किए गए। विभिन्न प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

राजगढ़

थाना कुरावर पुलिस ने 75 किलोग्राम से अधिक गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन जब्त कर राजस्थान के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में लगभग 15लाख 50हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

रतलाम

थाना बरखेड़ाकलां पुलिस ने 147 ग्राम एमडीएमए, 2 किलो104ग्राम डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में लगभग 15 लाख 51हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

मंदसौर

जिले में थाना भानपुरा, सीतामऊ एवं अफजलपुर पुलिस द्वारा की गई अलग-अलग कार्रवाइयों में लगभग 15 लाख 74 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान 336किलो 840 ग्राम डोडाचूरा, 230 ग्राम एमडीएमए, एक स्विफ्ट कार, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ग्वालियर

थाना इंदरगंज एवं टेकनपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई कर 57 किलो273ग्राम अवैध गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो कार जब्त की गई। दोनों प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 10 लाख 70हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

कटनी

जिले के थाना स्लीमनाबाद एवं रंगनाथनगर पुलिस नेअलग-अलग कार्रवाई में 20किलो548ग्राम गांजा तथा 9हजारनाइट्राजेपाम (Nitrazepam) टैबलेट जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 4लाख 35हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

नरसिंहपुर

थाना ठेमी पुलिस द्वारा "ऑपरेशन ईगलक्लॉ" के तहत कार्रवाई कर11.30 ग्राम स्मैक जब्त कर लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एवं संपत्ति जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भोपाल

क्राइम ब्रांच ने 15.030 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में लगभग 3 लाख 6 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त की गई।

वहीं थाना शाहपुरा पुलिस ने 534 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना अयोध्यानगर पुलिस ने 3 ग्राम एम.डी. ड्रग्स, एक मारुति इग्निस कार एवं दो मोबाइल फोन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त की गई।

इसी प्रकार क्राइम ब्रांच ने एक अन्य कार्रवाई में 24.130 किलोग्राम गांजा, स्विफ्ट डिजायर कार एवं तीन मोबाइल फोन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है।

इंदौर

इंदौर पुलिस के थाना हीरानगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10.28 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की है।

वहीं एक अन्‍य कार्यवाही में थाना विजय नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप) की अवैध खेप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 10 हजार रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री

इसी प्रकार खरगोन जिले की बड़वाह पुलिस ने 9.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 95 हजार रुपये मूल्य का मादक पदार्थतथादमोह जिले की कोतवाली पुलिस ने 3 किलो 147 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 47 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्‍तकर कार्रवाई की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सेमीफाइनल में झारखंड को 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

भोपाल 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप मध्यप्रदेश की जूनियर...