नवीन जिंदल ग्रुप करेगा बड़ा निवेश, झारखंड में 11 हजार रोजगार के अवसर

Date:

रांची
झारखंड में औद्योगिक विकास को नयी गति देने के लिए आठ व नौ जुलाई को दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कंस्लटेशन के दौरान नवीन जिंदल ग्रुप ने झारखंड सरकार के साथ स्टील, न्यूक्लियर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में 70000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का एमओयू साइन किया है. इस निवेश में स्टील सेक्टर के लिए 40000 करोड़, न्यूक्लियर एनर्जी के लिए 30000 करोड़ और सोलर एनर्जी के लिए 650 करोड़ रुपये शामिल हैं. इस परियोजना राज्य 11000 अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है.

जमशेदपुर में बनेगा राज्य का पहला
नवीन जिंदल ग्रुप द्वारा राज्य में 1400 मेगावाट का राज्य का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने के लिए एमओयू किया गया है. सरकार ने कंपनी को जमशेदपुर में – प्लांट लगाने का सुझाव दिया है. वहीं गोड्डा में जीतपुर में 140 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जायेगा. यहां भी पहले से जिंदल के पास करीब 400 एकड़ जमीन है. पतरातू स्थित स्टील प्लांट में 40 हजार करोड़ का निवेश कर विस्तारीकरण किया जायेगा.

अब राज्य आत्मनिर्भर बनेगा: हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस निवेश को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड देश को संसाधन उपलब्ध कराता रहा है, अब राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जायेगा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ने झारखंड की निर्भरता की कहानी में हमने नया अध्याय जोड़ा है. जल्द ही इसके परिणाम दिखायी देंगे. सरकार पूरी तरह राज्य के हित और जन-आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है.

विकास की इबारत लिखेंगे : नवीन
जिंदल ग्रुप के संचालक व भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने इस उपलब्धि को झारखंड के भविष्य में भरोसे का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि विदेश में होने की वजह से वह एमओयू समारोह में शामिल नहीं हो सके. इसलिए वीडियो संदेश जारी कर रहे है. उन्होंने कहा कि यह एमओयू झारखंड सरकार और हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण कदम है. यह झारखंड की जनता और सरकार के प्रति हमारा विश्वास है. साथ मिलकर हम विकास की नयी इबारत लिखेंगे.

साल 2024 में झारखंड पहुंचे पांच करोड़ से ज्यादा पर्यटक
राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दौरान पर्यटन एवं औद्योगिक विकास पर भी व्यापक मंथन हुआ. इस दौरान झारखंड को देश के अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. बताया गया कि झारखंड तेजी से पर्यटन राज्य के रूप में उभर रहा है. राज्य में वर्ष 2024 में 5.85 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ. इनमें 4.40 करोड़ श्रद्धालु शामिल हैं. राज्य में इको-टूरिज्म, वन्यजीव पर्यटन, साहसिक पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, माइनिंग टूरिज्म तथा सामुदायिक आधारित जनजातीय पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

फिक्की ने गोल्फ टूरिज्म का दिया प्रस्ताव
फिक्की टूरिज्म फेडरेशन ने रांची में गोल्फ कोर्स एवं गोल्फ पर्यटन केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा है. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जतायी.

सीआइआइ सौर एवं पवन ऊर्जा में करेगा सहयोग
वहीं सीआइआइ ने झारखंड में सौर एवं पवन ऊर्जा, स्मार्ट मीटरिंग, ट्रांसमिशन अवसंरचना, ग्रिड आधुनिकीकरण, सोलर सेल एवं मॉड्यूल निर्माण तथा डिजिटल ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में निवेश संबंधी प्रस्ताव दिया.

झारखंड को निवेश का पसंदीदा राज्य बनाने पर हुआ मंथन
औद्योगिक संवर्धन एवं निवेश विषय पर आयोजित सत्र में नीति-निर्माताओं और उद्योगपतियों ने झारखंड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए सुझाव दिये. उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि रसरकार निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विवाद के बाद Meta ने हटाया AI इमेज टूल Muse Image फीचर

Meta एक बार फिर से विवादों में घिरता दिखा...

जहां मेसी खेलेंगे, वहीं छेत्री ने यूनाइटेड के खिलाफ दिखाया था दम

कंसास सिटी  रविवार सुबह कंसास सिटी के एरोहेड स्टेडियम में...

योगी ने दिया भरोसा, हर समस्या का होगा समयबद्ध और पारदर्शी समाधान

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जन समस्याओं के...

ED का बड़ा खुलासा: 102 करोड़ के iPhone एक्सपोर्ट घोटाले का मास्टरमाइंड बताए गए AAP विधायक संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के...