NEET Counselling 2026: MBBS के लिए किस सरकारी मेडिकल कॉलेज की फीस सबसे कम? यहां देखें पूरी लिस्ट

Date:

नई दिल्ली
नीट पास कर चुके छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि आखिर वह MBBS करने के लिए कौन से कॉलेज में एडमिशन लें. कई बार अच्छी रैंक आने के बाद भी कॉलेज और फीस को लेकर दुविधा रहती है. कई बार छात्रों की परिवार की हालात इतनी अच्छी नहीं होती है कि वह प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लें सकें. पर सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का फीस भी ज्यादा होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि कौन से कॉलेज की फीस सबसे कम है? अगर यह आपको नहीं मालूम है, तो 5 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग से पहले जान लीजिए। 

इस कॉलेज की फीस है सबसे कम 
सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) पुणे में छात्रों से किसी तरह की कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है. इसके बजाय, छात्रों को स्टाइपेंड मिलता है और बदले में वे स्नातक होने के बाद सशस्त्र बलों में सेवा करते हैं. बता दें कि देशभर के एम्स इंस्टीट्यूट्स में एमबीबीएस की ट्यूशन फीस सबसे कम होती है. कुछ हजारों में ही आपका कोर्स पूरा हो जाता है. भले ही यहां पर ट्यूशन फीस कम लगती है लेकिन हॉस्टल, मेस, एग्जाम फीस समेत कई खर्चें अलग से देने पड़ते हैं. कम फीस और अच्छी पढ़ाई की वजह से हर साल लाखों छात्र एम्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन इसके लिए नीट परीक्षा में 700 से  ज्यादा नंबर हासिल करने होते हैं।  

प्राइवेट कॉलेज से सस्ता है सरकारी कॉलेज 
जहां एक तरफ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कुछ लाख रुपये में पूरी की जा सकती है. वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में ट्यूशन फीस ही 3 लाख से लेकर 15 लाख रुपये एनुअल तक पहुंच सकती है। 

काउंसलिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान 
कॉलेज फाइनल करने से पहले कॉलेज की ऑफिशियल फीस, हॉस्टल का खर्च समेत सारी जानकारी पहले ही ले लें ताकि आगे जाकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप, पाकिस्तानी एजेंट बताकर दिल्ली पुलिस से गिरफ्तारी की मांग

नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके...

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया तेज, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर; जानें कब होंगी परीक्षाएं

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, यूपीएसएसएससी...

बड़ी खबर! 6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय परीक्षा का रिजल्ट मंजूर

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम...