लिंगोडेरा के बांसपारा में शुरू हुआ नया आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के पोषण और शिक्षा को मिलेगी मजबूती

Date:

कुकरेल.

सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कुकरेल अंतर्गत ग्राम बांसपारा (लिंगोडेरा) में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को सुविधा की सौगात दी।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली महत्वपूर्ण कड़ी है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के बैठने और पढ़ने का स्थान नहीं है, बल्कि यहां बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि बांसपारा में आंगनबाड़ी केंद्र शुरू होने से गांव के नन्हे-मुन्ने बच्चों को उनके घर के नजदीक ही प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बेहतर आधार मिलेगा। साथ ही गर्भवती माताओं एवं शिशुवती माताओं को भी आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

विधायक मरकाम ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और शिक्षित भविष्य ही मजबूत समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव है। सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति और विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं तक पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से भी अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ बच्चों एवं माताओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं।

उन्होंने कहा कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के विकास के साथ-साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक संस्थागत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
आंगनबाड़ी केंद्र के प्रारंभ होने से स्थानीय ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विधायक अंबिका मरकाम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव के छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण की सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी। इससे अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी और बच्चों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण में सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच ओमकार नेताम, जनपद सदस्य चंद्रकला साहू, पूर्व जनपद सदस्य चंद्रकला नेताम, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, करण चंद्राकर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता शर्मा, कमल नारायण सिन्हा सहित पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र के सफल संचालन और गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET-UG पेपर की सुरक्षा पर केंद्र का बड़ा दावा, GPS से स्ट्रॉन्ग रूम तक कड़े इंतजाम

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को...

राजनांदगांव में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से गैस सप्लाई, टेडसरा तक पहुंची पाइप लाइन

राजनांदगांव. महानगरों की तर्ज पर राजनांदगांव शहर में भी गैस...

जीरो माइल के रोजाना जाम पर पटना हाईकोर्ट की सख्ती, सरकार से मांगा जवाब

 पटना राजधानी पटना के प्रवेश द्वार माने जाने वाले जीरो...