बर्फबारी देखने वालों के लिए नई गाइडलाइन, बेंगलुरु के 8 पर्यटकों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

Date:

भरमौर

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल साच पास (सचे जोत) जाने वाले टूरिस्टों के लिए प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित की है। अब दोपहर 12 बजे के बाद बैरागढ़ चेक पोस्ट से किसी भी टूरिस्ट व्हीकल को साच पास की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

प्रशासन का यह कदम बीते सप्ताह हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लिया गया। साच पास जाते वक्त बेंगलुरु से आए टूरिस्ट की कार कालाबन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें तीन बच्चों सहित आठ टूरिस्ट की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने साच पास मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है साच पास
साच पास समुद्र तल से लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आसमान में बादल छाते ही बर्फबारी शुरू हो जाती है और तेजी से मौसम बदलता है। दोपहर बाद अक्सर घना कोहरा, तेज हवाएं और तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिलती है, जिससे वाहन चलाना जोखिमपूर्ण हो जाता है। विशेषकर शाम और रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

बर्फ देखने साच पास जाते हैं टूरिस्ट
साच पास में इन दिनों टूरिस्ट बर्फ देखने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटन गतिविधियों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

प्रशासन ने एडवाइजरी का पालन करने की अपील की
प्रशासन ने पर्यटकों से सुबह के समय यात्रा शुरू करने, मौसम की ताजा जानकारी लेने और निर्धारित समय सीमा का पालन करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों को पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

क्या टूट की कगार पर है TMC? 23 सांसदों को लेकर सियासी हलचल तेज, ममता एक्टिव मोड में

 कोलकाता पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के...

चार घोटालों से 4,000 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप, ED ने कसी शिकंजा

रायपुर  शराब व डीएमएफ घोटाले और अन्य बड़े भ्रष्टाचार मामलों...

अब रजिस्ट्री के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा, धरसींवा में जून से शुरू होंगी सेवाएं

धरसींवा  धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को अब जमीन और...