मनजीत कौर जिंदा जलाने केस में नया मोड़, गर्भवती होने और लिव-इन संबंध की बात सामने आई

Date:

चंडीगढ़ 
अपने लिव-इन पार्टनर और एक अन्य साथी की हैवानियत के बाद 54 दिन अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शनिवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया है कि मृतका मनजीत कौर 7 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। इसके अलावा उनका एक सात साल का बेटा है जो कि पूर्व पति के साथ रहता है। मनजीत कौर का अपने पति से तलाक हो गया था और इसके बाद वह एक आरोपी के साथ ही लिव-इन में रहती थीं।

लिव-इन पार्टनर वाला ऐंगल
चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपियों का नाम शुभी और पिंडा बताया गया है। उनके खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना 3 जुलाई की है। दोनों आरोपियों ने मनजीत को एक शराब की दुकान के पास बुलाया था। इसके बाद दोनों ने जबरन मनजीत को कार में बैठाया और मोरिंडा लेकर गए। वहां सुनसान इलाके में उन्होंने मनजीत को शहतूत के पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। इसके बाद जिंदा ही आग लगा दी। जब लपटें उठने लगीं तो मनजीत की एक दोस्त ने देखा और उसने ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

मोरिंडा के अस्पताल से मनजीत को मैक्स अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिनों के बाद उन्हें पीजीआईआ रेफर कर दिया गया। खरड़ स दर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजीत कौर बुरी तरह जल गई थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मनजीत की मां से बात की थी। मनजीत का परिवार सेक्टर 34 में रहता था। उन्होंने कहा, परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अगस्त में सूखा-सूखा रहा उदयपुर, दशक की सबसे कम बारिश; अब सितंबर से उम्मीद

जयपुर  मानसून सीजन में जून तक सामान्य शुरुआत के बाद...

H1N1 से निपटने की तैयारी तेज, डॉक्टरों और फ्रंटलाइन स्टाफ को लगेगा स्वाइन फ्लू का टीका

वाराणसी   यूपी के वाराणसी में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा-एच1एन1) पर स्वास्थ्य...

फेडरर का जलवा बरकरार! यूएस ओपन में फैंस का सैलाब, अब हॉल ऑफ फेम में एंट्री

  न्यूयॉर्क महान स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को...

जेल सुधार की नई पहल: चुनिंदा कैदी बाहर जाकर कमाएंगे रोजी-रोटी, 12 घंटे बाद लौटेंगे जेल

रांची झारखंड सरकार चुने हुए कैदियों को दिन में जेल...