पशुपालन एवं डेयरी विभाग के नवागत सचिव ने संचालनालय का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Date:

भोपाल 

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के नवागत सचिव डॉ. सुदाम पी. खाड़े ने बुधवार को भोपाल स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग संचालनालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा।

सचिव डॉ. खाड़े ने विभाग में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। नवाचारों के क्रियान्वयन, आवंटित बजट, लक्ष्य और वर्तमान प्रगति की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर पर दवाइयों, उपकरणों की उपलब्धता, उनकी गुणवत्ता, तथा इनके प्रोक्योरमेंट सिस्टम, विभाग में चल पशु चिकित्सा इकाइयों (मोबाइल वेटरनरी यूनिट) की जानकारी, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित योजना की भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम तथा मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड की योजनाओं एवं गतिविधियों को लेकर चर्चा की। सॉर्टेड सेक्स्ड सीमेन तकनीक को बढ़ाए जाने और प्रदेश में पशुओं के लिए साइलेज की उपलब्धता बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. पी.एस.पटेल, प्रबंध संचालक कुक्कुट विकास निगम डॉ. एस एन. शुक्ला, प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त संचालक डॉ. मनोज गौतम, गौसंवर्धन बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. अनुपम अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

“प्रोजेक्ट मौसम”, ‘वृहत्तर भारत’ और ‘ज्ञान भारतम्’ के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत का हो रहा प्रदर्शन

भोपाल  ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन...