अमेरिकी बॉर्डर पर दबोचा गया जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा नितिश, जांच तेज

Date:

चंडीगढ़.

पंजाब के कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े नितिश कौशल उर्फ लाला को कनाडा भागने की कोशिश के दौरान अमेरिका की सीमा पर गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने उसे वर्मोंट राज्य में कनाडा सीमा से करीब एक मील पहले पकड़ लिया।

उसकी गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम अमेरिका की जिला अदालत में दाखिल हिरासत संबंधी दस्तावेजों से सामने आया है। दस्तावेजों के अनुसार 16 जुलाई की रात नितिश कौशल ने सीमा से कुछ दूरी पहले अपनी कार छोड़ दी और पैदल कनाडा के क्यूबेक प्रांत में प्रवेश करने का प्रयास किया। कनाडा के सुरक्षा अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर अमेरिकी अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया
गिरफ्तारी के समय उसने न्यू जर्सी का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन उंगलियों के निशान और शरीर पर बने शेर के टैटू से उसकी पहचान उजागर हो गई। इससे पहले एक स्थानीय किसान ने भी उसे अपने खेत के गोदाम के आसपास घूमते देखकर पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार को उसे वर्मोंट की संघीय अदालत में पेश किया गया। अदालत में पंजाबी दुभाषिये की सहायता से उसने स्वीकार किया कि गिरफ्तारी वारंट उसी के नाम पर जारी किया गया था। अमेरिका की अदालत के अनुसार उस पर संगठित अपराध, रंगदारी, अपहरण, हत्या तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। दोष सिद्ध होने पर उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

पंजाब में भी बढ़ी सियासी गर्मी
नितिश कौशल का नाम अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी द्वारा हाल ही में दर्ज किए गए उस मामले में भी शामिल है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के सदस्यों तथा पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर का भी उल्लेख किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की भूमिका की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि संगठित अपराधियों के नेटवर्क को किस स्तर तक संरक्षण मिला।

यह है पूरा मामला
अमेरिका की जांच एजेंसियों का आरोप है कि जग्गू भगवानपुरिया गिरोह विदेश में बैठे अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी, अपहरण तथा हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा है। हाल ही में अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी ने इस गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध का मामला दर्ज किया है। नितिश कौशल की गिरफ्तारी को उसी कार्रवाई की अहम कड़ी माना जा रहा है। अब जांच एजेंसियां उसके जरिए पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य आरोपितों के संबंध में भी जानकारी जुटाने में लगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

20 जुलाई दैनिक राशिफल: मेष, वृषभ से मीन तक जानें भविष्यफल

मेष आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने...

टी.टी. नगर स्टेडियम में तीन दिन तक होगी प्रतिभाओं की तलाश

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी...

घर की बाड़ी में उग रहीं जैविक सब्जियां, घट रहा घरेलू खर्च और बढ़ रही पोषण सुरक्षा

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों...