JPSC घोटाले में एल खियांग्ते को राहत नहीं, कोर्ट ने जमानत से किया इनकार

Date:

रांची
जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को राहत नहीं मिली है। सीआईडी कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

इससे पूर्व, 3 सितंबर को दोनों पक्षों की ओर से विस्तृत बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने तर्क प्रस्तुत किया कि उनके मुवक्किल के विरुद्ध कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है।
दोषी ठहराए जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी में भी ऐसा कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या साक्ष्य नहीं मिला जो उन्हें दोषी ठहराए, इसलिए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए।

दूसरी ओर, सीआईडी की जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक ब्लैकलिस्टेड निजी कंपनी (टीडीपीएल) को परीक्षा आयोजित करने का काम दिलाने और इसके एवज में भारी कमीशन लेने में उनकी मुख्य भूमिका रही है। पूछताछ के दौरान साक्ष्य नष्ट करने की कोशिशों की बात सामने आने पर सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

यूपी के स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 15 करोड़ से ज्यादा मंजूर, इन जिलों को मिला लाभ

लखनऊ प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के जर्जर, निष्प्रयोज्य और...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स-फ्री

देहरादून। उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक...

कॉपियों के बंडल में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, मुजफ्फरपुर में ऑटो चालक गिरफ्तार

 मुजफ्फरपुर शराब की तस्करी करने को लेकर धंधेबाज नए-नए आइडिया...

भव्य और दिव्य कुंभ की तैयारी तेज, संतों के शिविरों के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू

देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार की धरती पर जब कुंभ का आयोजन...