अत्यधिक तापमान के चलते नंदन वन जंगल सफारी पर ब्रेक, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश और भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप को देखते हुए नवा रायपुर स्थित प्रसिद्ध ‘नंदनवन जंगल सफारी’ को पर्यटकों के लिए दो दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी और तापमान में भारी बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सफारी के बेजुबान वन्य प्राणियों को हीटवेव और लू के खतरों से बचाना तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है। आदेश के तहत 28 और 29 मई को नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए अस्थाई रूप से पूरी तरह बंद रहेगी।
इस फैसले के बाद आगामी दो दिनों तक यहां आने वाले सैलानी न तो सफारी की सैर कर पाएंगे और ना ही वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। वन विभाग ने जनसंपर्क माध्यमों के जरिए आम जनता से अपील की है कि वे इन दो दिनों में सफारी का रुख न करें। प्रशासन का पूरा ध्यान इस समय जानवरों को भीषण गर्मी से राहत देने और उनके विशेष रख-रखाव पर केंद्रित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल 27 अगस्त: किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा? जानें अपना भविष्यफल

मेष आज एनर्जी हाई रहेगी। प्रेम जीवन को जारी रखें।...

राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

रायपुर  राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों,...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशील एवं सतत कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुम एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की...

दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के 30 कछुए जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के वन्यजीवों की तस्करी करने...