छत्तीसगढ़ में पीडीएस दुकान संचालन का मौका, 7 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Date:

राजनांदगांव.

राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकी एवं मोखला में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 7 अगस्त 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव में आवेदन आमंत्रित की गई है।

ग्राम मोखला में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए पूर्व में आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहाकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति विहित प्रारूप एक में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कैशलैस चिकित्सा सुविधा पर आज होगा निर्णय

रायपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा...

नई गणना में बाघों की संख्या 1000 से अधिक होने का अनुमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है नई...

UP-MP Expressway: दिल्ली से बुंदेलखंड और पूर्वांचल का सफर होगा आसान, 20 शहरों को जोड़ेगा नया हाईस्पीड कॉरिडोर

झांसी झांसी लिंक एक्सप्रेसवे (Jhansi Link Expressway) पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र...