Pathankot Tourism: चमरोड पत्तन में शुरू हुआ वाटर एडवेंचर, 95 और 45 सीटर क्रूज से होगा झील का सफर

Date:

पठानकोट 
पठानकोट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चमरोड पत्तन (मिनी गोवा) में पैरासेलिंग और वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो गए हैं। हालांकि रंजीत सागर बांध की झील में पैरासेलिंग अभी शुरू नहीं हुई है। यहां इसका ट्रायल सफल रहा है। जेट स्की, एयर बैलून और अन्य गतिविधियां अगस्त के अंतिम सप्ताह तक शुरू करने की तैयारी है।

परीक्षित वाटर एडवेंचर के प्रोपराइटर पुनीत पिंटा ने बताया कि मिनी गोवा और रंजीत सागर झील का प्राकृतिक सौंदर्य पहले से पर्यटकों को आकर्षित करता है। एडवेंचर गतिविधियां शुरू होने से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य कारोबार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पंजाब के साथ हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से पर्यटकों के आने की उम्मीद है। 

95 और 45 सीटर क्रूज चलेंगे
पंजाब में पहली बार यहां दो क्रूज चलाए जाएंगे। बांध से मुक्तेश्वर धाम तक आठ किलोमीटर के सफर के लिए 95 और 45 सीटर क्रूज होंगे। किराया 850 रुपये जीएसटी सहित होगा। वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत छूट मिलेगी। क्रूज में भोजन, शौचालय और प्रति यात्री 10 लाख रुपये का बीमा होगा।

मिनी गोवा में जिप लाइन, एटीवी, निशानेबाजी, गर्म हवा का गुब्बारा और घुड़सवारी पहले से उपलब्ध हैं। यहां आठ इको हट भी बनाए गए हैं। मिनी गोवा का एक साल का ठेका 70 लाख और झील की तरफ का 40 लाख रुपये तय हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक, MP के 11 औद्योगिक पार्कों पर चर्चा

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स...

सोना ₹1,000 तक सस्ता, चांदी में ₹2,600 की गिरावट; सुबह-सुबह बदले Gold-Silver के रेट

इंदौर   सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट है. मंगलवार 18...

Karnataka KPSC Scam: भर्ती में कथित गड़बड़ी पर ED की रेड, 21 ठिकानों पर पहुंची टीम; क्या है पूरा विवाद?

 बेंगलुरु    कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) की वेटरिनरी ऑफिसर...